Sat, Sep 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: हरिद्वार से कांवड़ में 51 लीटर गंगाजल भरकर लाया युवक; पहले भोलेनाथ, फिर माता-पिता का किया जलाभिषेक

by Tarun Bhardwaj • August 11, 2026
A young man brought back 51 liters of Ganga water from Haridwar in a kanwar

Mathura News: हरिद्वार से कांवड़ में 51 लीटर गंगाजल भरकर लाया युवक; पहले भोलेनाथ, फिर माता-पिता का किया जलाभिषेक

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। सावन की शिवरात्रि के पावन पर्व पर मथुरा के हुलवाना गांव में भक्ति और श्रद्धामयी मर्यादा की एक अद्वितीय तस्वीर देखने को मिली। हरिद्वार से कांवड़ में 51 लीटर गंगाजल भरकर लाए 21 वर्षीय चेतन पाराशर ने गांव पहुंचकर सबसे पहले भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके उपरांत उसने अपने माता-पिता, बहन और बहनोई को बैठाकर गंगाजल से उनका अभिषेक किया।

300 किलोमीटर की पैदल यात्रा

कोसीकलां और हरियाणा बॉर्डर पर स्थित हुलवाना गांव निवासी सतीश पाराशर के पुत्र चेतन पाराशर ने इस सावन विशेष संकल्प लिया था। चेतन की इच्छा भगवान भोलेनाथ के साथ-साथ अपने माता-पिता के प्रति भी अगाध निष्ठा व्यक्त करने की थी। अपने इसी संकल्प को साकार करने के लिए चेतन हरिद्वार पहुंचा और कांवड़ में 51 लीटर गंगाजल लेकर पैदल ही गांव के लिए रवाना हो गया। करीब 300 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा उसने 10 दिनों में पूरी की।

शिव पूजा के बाद परिजनों का गंगाजल से अभिषेक

मंगलवार को गांव पहुंचने पर चेतन का भव्य स्वागत किया गया। उसने सर्वप्रथम गांव के प्राचीन शिव मंदिर में जाकर भोलेनाथ पर गंगाजल अर्पित किया। इसके पश्चात उसने अपने पिता सतीश पाराशर, माता मेमवती, बहन पायल और बहनोई प्रवेश उपाध्याय को एक स्थान पर बैठाकर कांवड़ के पवित्र गंगाजल से उनका अभिषेक कर चरण स्पर्श किए।

ससुराल आए बहनोई बोले— ‘साले की भक्ति देख भावुक हो गए’

कोसीकलां निवासी चेतन के बहनोई प्रवेश उपाध्याय ने बताया कि वे अपने साले के कांवड़ लेकर लौटने की खुशी में ससुराल आए थे। उन्हें अनुमान नहीं था कि चेतन भगवान शिव के साथ उनका भी गंगाजल से अभिषेक करेगा। चेतन के इस व्यवहार से परिवारजन और उपस्थित ग्रामीण भावुक हो उठे। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ माता-पिता को देवतुल्य मानकर उनका पूजन करना समाज के युवाओं के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking: “अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा”; चीन को भारतीय विदेश मंत्रालय की दोटूक

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

OpenAI ने लॉन्च किया सबसे इंटेलिजेंट मॉडल GPT-6 Astra स्वतंत्र भारद्वाज की हिरासत के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर 500 ड्रोन ने उकेरीं भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक बाल लीलाएं श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मध्यरात्रि 12:05 बजे हुआ प्रभु का प्राकट्य सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के किए दर्शन व पूजन-अर्चन OMR शीट और नॉर्मलाइजेशन की जांच के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति जंतर-मंतर से जुड़े मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर CJP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन ISRO ने लॉन्च किया ‘बाज’ सैटेलाइट EOS-05