Thu, Aug 13th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

खरगे के ‘शुद्धिकरण’ वाले बयान पर बवाल; जेपी नड्डा बोले- ‘जांच करवाएंगे, बीजेपी ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती’

by Tarun Bhardwaj • August 13, 2026
Uproar in Rajya Sabha over Kharge's 'purification' remark

खरगे के ‘शुद्धिकरण’ वाले बयान पर बवाल; जेपी नड्डा बोले- ‘जांच करवाएंगे, बीजेपी ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती’

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुए अपने कार्यक्रम के बाद ‘मंच के शुद्धिकरण’ का मुद्दा उठा दिया। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री और सदन के नेता जेपी नड्डा ने मोर्चा संभालते हुए पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया।

खरगे का आरोप

राज्यसभा में बोलते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “मैं हल्द्वानी के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने गया था, जहां लाखों लोग मौजूद थे। मैंने अपने भाषण में किसी धर्म या समुदाय का नाम नहीं लिया, केवल सरकार की नीतियों और मुद्दों पर बात की। लेकिन मेरे जाने के बाद भाजपा से जुड़े लोगों ने उस मंच को ‘शुद्ध’ करने के लिए हवन कराया। क्या लोकतंत्र में ऐसा व्यवहार स्वीकार्य है? आप संविधान की रक्षा कैसे कर रहे हैं? मैं इस देश में विपक्ष का नेता हूं।”

जेपी नड्डा का जवाब

खरगे के आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “खरगे जी ने जो बात रखी है, वह वाकई दुखद है। यह न केवल कांग्रेस बल्कि हम सभी के लिए चिंताजनक है। भारतीय जनता पार्टी ऐसी किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करती और न कभी करेगी। यदि ऐसा कुछ हुआ है तो हम इसकी पूरी जांच कराएंगे। आपकी भावनाएं आहत हुई हैं, इसके लिए हमें खेद है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते इस मामले को गंभीरता से देखा जाएगा।”

हल्द्वानी की ‘विजय शंखनाद रैली’ से शुरू हुआ विवाद

उल्लेखनीय है कि 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ‘विजय शंखनाद रैली’ आयोजित की गई थी। आरोप है कि रैली समाप्त होने के बाद श्रीराम सेना की ओर से मैदान में कथित ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ कराया गया। local कांग्रेस नेताओं ने इसे दलित और पिछड़ा वर्ग विरोधी मानसिकता करार देते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया था। अब संसद में यह मुद्दा उठने के बाद आने वाले दिनों में इस पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Google Pixel 11 Series Launch: गूगल ने लॉन्च की फ्लैगशिप Pixel 11 सीरीज; Tensor G6 चिपसेट और दमदार AI फीचर्स से है लैस

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

आधी रात को SSP श्लोक कुमार ने 50 पुलिसकर्मियों का बदला कार्यक्षेत्र मल्लिकार्जुन खरगे के ‘शुद्धिकरण’ वाले बयान पर राज्यसभा में बवाल गूगल ने लॉन्च की फ्लैगशिप Pixel 11 सीरीज लाल किला हमले को लेकर UNSC की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ पहले टेस्ट में टास्किन अहमद का अजीब सेलिब्रेशन वायरल दिल्ली में CJP के सम्मेलन पर बवाल अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ का टीजर रिलीज संसद में जारी भारी हंगामे के बीच JPC के पास भेजा गया FCRA संशोधन विधेयक