यूनिक समय, नई दिल्ली। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) ने आगामी 'भारत की जनगणना 2027' को लेकर एक बड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकार ने जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले 40 प्रमुख सवालों की सूची आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 8 (1) के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए केंद्र सरकार ने निर्देश दिए हैं कि जनगणना अधिकारी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में 'हाउसहोल्ड शेड्यूल' (परिवार अनुसूची) के माध्यम से नागरिकों से यह सभी जानकारियां जुटाएंगे। जनगणना में पूछे जाएंगे यह 40 मुख्य सवाल व्यक्ति का नाम परिवार के मुखिया से संबंध लिंग जन्म की तारीख और उम्र (पूरे वर्षों में) वर्तमान वैवाहिक स्थिति शादी के समय उम्र (पूरे वर्षों में) जीवनसाथी का नाम धर्म बताई गई राष्ट्रीयता अनुसूचित जाति (SC)/ अनुसूचित जनजाति (ST)/जाति पिता का विवरण माता का विवरण विकलांगता मातृभाषा और अन्य ज्ञात भाषाएँ साक्षरता और डिजिटल साक्षरता की स्थिति शिक्षण संस्थान में उपस्थिति की स्थिति प्राप्त उच्चतम शिक्षा का स्तर और स्ट्रीम/विषय पिछले वर्ष के दौरान कभी काम किया आर्थिक गतिविधि की श्रेणी पेशा उद्योग, व्यापार या सेवा का प्रकार कामगार का वर्ग गैर-आर्थिक गतिविधि (सीमांत, अर्ध-सीमांत और गैर-कामगार के लिए) काम की तलाश या काम के लिए उपलब्ध (मार्जिनल, सेमी-मार्जिनल और नॉन-वर्कर के लिए) काम की जगह तक आना-जाना जन्म स्थान पिछली बार रहने की जगह माइग्रेशन (एक जगह से दूसरी जगह बसने) का कारण पिछली बार माइग्रेशन के बाद से इस गाँव/शहर में रहने की अवधि स्थायी आवासीय पता अभी जीवित बच्चों की संख्या (सिर्फ़ अभी शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा और अलग रह रही महिलाओं के लिए) अब तक जीवित पैदा हुए बच्चों की कुल संख्या (सिर्फ़ अभी शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा और अलग रह रही महिलाओं के लिए) पिछले एक साल में जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या (सिर्फ़ अभी शादीशुदा महिलाओं के लिए) कोविड-19 टीकाकरण की जगह बैंक खातों की कुल संख्या मोबाइल नंबर (अगर उपलब्ध हो) आधार नंबर (अगर उपलब्ध हो) वोटर आईडी नंबर (अगर उपलब्ध हो) पासपोर्ट नंबर (अगर भारतीय पासपोर्ट धारक हों) ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता कब और कहाँ से शुरू होगी जनगणना? गजट नोटिफिकेशन के अनुसार भारत की आगामी जनगणना की प्रक्रिया को कुल दो मुख्य चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण के अंतर्गत लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अत्यधिक बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना की गिनती 1 सितंबर से 30 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। इसके बाद द्वितीय चरण के तहत देश के बाकी सभी मैदानी क्षेत्रों और अन्य राज्यों में जनसांख्यिकी गिनती व सर्वेक्षण का कार्य अगले वर्ष से शुरू होगा। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Mathura News: सुरीर यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर; टायर फटने से पलटी थार कार, 7 लोग घायल ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]