यूनिक समय, सुरीर (मथुरा)। सुरीर यमुना एक्सप्रेसवे पर क्रवार सुबह टायर फटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। सुरीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत किलोमीटर संख्या 62.200 के समीप तेज रफ्तार से जा रही थार कार का अगला टायर अचानक फट गया। टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया और आगे चल रही एक अन्य कार को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस भीषण टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। नियंत्रण खोकर आगे चल रही कार से टकराई थार मिली जानकारी के अनुसार, थार कार (UP 14 HD 0229) जैसे ही सुरीर क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 62.200 के पास पहुंची, अचानक उसका अगला टायर दगा दे गया। तेज रफ्तार होने के कारण चालक का गाड़ी से नियंत्रण पूरी तरह से छूट गया और थार सीधे आगे चल रही अल्ट्रोज कार (DL 3C DD 6157) के पिछले हिस्से से जा टकराई। इसके बाद थार डिवाइडर से टकराते हुए एक्सप्रेसवे पर ही पलट गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के तुरंत बाद एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, जिसके बाद सुरीर थाना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र तोमर, बाजना कट चौकी प्रभारी और पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने बिना समय गवाए एम्बुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल (जेवर) भिजवाया। हादसे में 7 लोग घायल पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में अल्ट्रोज कार में सवार मौ. सईद, सलमान और रफीक तथा थार कार में सवार अथर्व श्रीवास्तव, आरुषी खरे, श्रेया और बरखा गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। राहत की बात यह है कि प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। क्रेन से हटाए गए क्षतिग्रस्त वाहन हादसे के बाद कुछ देर के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हो गया था। थाना पुलिस ने क्रेन को बुलवाकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को बीच सड़क से हटवाकर किनारे करवाया, जिसके बाद एक्सप्रेसवे पर वाहनों का आवागमन फिर से सामान्य और सुचारू रूप से शुरू कराया जा सका। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Chamoli Incident: पीपलकोटी की निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी और मलबा; 7 मजदूरों की मौत, 3 मजदूर अब भी अंदर फंसे ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]