Wed, Aug 19th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Vrindavan: चामुंडा कट के पास साधु की चाकू से गोदकर हत्या; बचाने आए साथी पर भी जानलेवा हमला, जाँच में जुटी पुलिस

by Tarun Bhardwaj • August 19, 2026
Sadhu stabbed to death near Chamunda Cut

Vrindavan: चामुंडा कट के पास साधु की चाकू से गोदकर हत्या; बचाने आए साथी पर भी जानलेवा हमला, जाँच में जुटी पुलिस

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृन्दावन। धर्मनगरी वृंदावन में सोमवार रात एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चामुंडा देवी मंदिर कट के पास स्थित एक खंडहर/कोठरी में अज्ञात हमलावर ने साधु राघवदास उर्फ राजकुमार (45) पर धारदार हथियार (चाकू) से 10 से ज्यादा वार कर निर्मम हत्या कर दी। साधु को बचाने पहुंचे उनके दो साथियों पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिसमें मध्य प्रदेश निवासी एक साधु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरा साथी किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को हायर सेंटर रेफर कराया है और मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

कोठरी में विवाद के बाद हुआ हमला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात चामुंडा कट के पास एक कोठरी में साधु राघवदास का किसी अज्ञात व्यक्ति से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर राघवदास पास में बैठे अपने दो साथियों को बुलाने गए थे। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी अर्जुन समेत दोनों साथी जब उनके साथ मौके पर पहुंचे, तो हमलावर ने उन पर चाकू से हमला बोल दिया। इस हमले में राघवदास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राघवदास को मृत घोषित कर दिया और अर्जुन की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

7 साल से वृंदावन में रहकर कर रहे थे भक्ति

मूल रूप से इटावा जिले के बहादुरपुर गांव के रहने वाले राघवदास चार भाइयों में सबसे बड़े थे। बचपन से ही गृहस्थ जीवन में मन न लगने के कारण उन्होंने करीब 8 साल पहले संन्यास ले लिया था और पिछले 7 सालों से वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित एक आश्रम में रहकर राधा-कृष्ण की भक्ति कर रहे थे।

मंगलवार देर रात सूचना मिलने के बाद परिजन वृंदावन पहुंचे। मृतक के छोटे भाई भानु प्रताप ने खुलासा किया कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे राघवदास का फोन आया था, जिसमें उन्होंने किसी व्यक्ति से झगड़ा होने की बात बताई थी। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति से उनका पहले विवाद चल रहा था और उसी साजिश के तहत यह हत्या की गई है। इसके अलावा, जिस आश्रम में राघवदास रहते थे, वहां के पुजारी भी घटना के बाद से गायब बताए जा रहे हैं।

शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

साधु राघवदास के शरीर पर चाकू गोदने के 10 से ज्यादा निशान मिले हैं। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया था, जहां परिजनों की मौजूदगी में बुधवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी की जा रही है। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। विवाद के कारणों और गायब पुजारी के साथ-साथ रंजिश के सभी एंगलों पर जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द से जल्द चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura: बंद पड़ी छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर हाथ में गन्ना थामकर दंडवत यात्रा पर निकला बरसाना का युवा

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

गॉल टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रन से रौंदा प्राथमिक विद्यालयों में टैबलेट से गणित पढ़ाने वाला यूपी का पहला जनपद बना मथुरा निरहुआ संग रिश्ते और पर्सनल लाइफ पर उठे सवाल तो भड़कीं आम्रपाली दुबे गोकुल रेस्टोरेंट के पास स्क्रैप फैक्ट्री में लगी भीषण आग चामुंडा कट के पास साधु की चाकू से गोदकर हत्या; बचाने आए साथी पर भी जानलेवा हमला बंद पड़ी छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर दंडवत यात्रा पर निकला बरसाना का कन्हैया जौहर यूनिवर्सिटी में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर UP से दिल्ली तक 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी कोलकाता में पांच मंजिला इमारत में भीषण अग्निकांड