यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा समन भेजे जाने के बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका गुरुवार को राजौरी गार्डन स्थित ऑफिस में पेश नहीं हुए। दोनों नेताओं ने पुलिस से पेश होने के लिए कुछ और समय की मांग की है, जिसके बाद पुलिस उन्हें अब नया नोटिस जारी करेगी। कोर्ट से मिली थी जमानत इन दोनों नेताओं को हाल ही में दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट से 50-50 हजार रुपए के बॉन्ड पर जमानत मिली थी। दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दोनों को हिरासत में लिया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बुधवार को सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ दर्ज दोनों मामलों की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। 13 अक्टूबर को कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर जाने को लेकर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। क्या है पूरा मामला? सरकार द्वारा 12 अक्टूबर को जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया था। इसके बावजूद, 13 अक्टूबर को आशुतोष रांका और सौरव दास तिरंगा लेकर वहां पहुंच गए थे। शांति नियम तोड़ने के आरोप में उन्हें पहले 5 दिन के लिए जेल भेजा गया था और बाद में 19 अक्टूबर को उनकी हिरासत 2 दिन और बढ़ा दी गई थी। इससे पहले बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में दखल देने से इनकार करते हुए कहा था कि नेता पहले मजिस्ट्रेट का फैसला आने दें और जरूरत पड़ने पर ऊपरी अदालत का रुख करें। इस बीच, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दोनों नेताओं का समर्थन किया है। कल 'पीपल अगेंस्ट SIR' गठबंधन का देशव्यापी प्रदर्शन इन राजनीतिक सरगर्मियों के बीच, 'पीपल अगेंस्ट SIR' गठबंधन शुक्रवार (23 अक्टूबर) को देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन करने जा रहा है। इस गठबंधन में अर्थशास्त्री परकला प्रभाकर, अभिनेता प्रकाश राज और अभिजीत दीपके समेत कई जाने-माने चेहरे शामिल हैं। यह प्रदर्शन पिछले हफ्ते 'पीपल अगेंस्ट SIR' गठबंधन के गठन के बाद आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दिल्ली में हुई एक आपात बैठक के दौरान 200 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। इस मंच का मुख्य उद्देश्य SIR के विरोध को एकजुट करना है, जिसमें नागरिकों के साथ-साथ किसान यूनियन, मजदूर संगठन और महिला व युवा संगठन भी शामिल हैं। आयोजकों ने देशवासियों से अपने-अपने इलाकों में मार्च और प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Sonia Gandhi Instagram Debut: इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी; अपनी संस्मरण किताब ‘बिलॉन्गिंग’ का पहला वीडियो किया शेयर ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]