Wed, Aug 19th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: मथुरा रजिस्ट्री कार्यालय में बिजली के मीटर और केबल में अचानक लगी आग; टली बड़ी अनहोनी

by Tarun Bhardwaj • August 19, 2026
Sudden fire breaks out in the electricity meter and cables at the Mathura Registry Office

Mathura News: मथुरा रजिस्ट्री कार्यालय में बिजली के मीटर और केबल में अचानक लगी आग; टली बड़ी अनहोनी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा के रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली के मीटर और मुख्य केबल में अचानक भीषण आग लग गई। दोपहर करीब 3 बजे हुए इस हादसे से कार्यालय और आसपास मौजूद अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों व फरियादियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

फॉल्ट के बाद उठीं लपटें, टला भीषण हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग विद्युत लाइन में अचानक आए शॉर्ट सर्किट और फॉल्ट के कारण लगी थी, जिसके बाद देखते ही देखते मीटर से धुएं का गुबार और आग की लपटें उठने लगीं। हालांकि, परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं और लोगों ने बिना समय गंवाए तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने के प्रयास शुरू किए और लपटों को फैलने से रोक लिया। यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता, तो यह पूरे रजिस्ट्री कार्यालय, रिकॉर्ड रूम और आसपास के चैंबरों तक फैल सकती थी, जिससे महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों को भारी नुकसान पहुंचने का खतरा था।

विद्युत व्यवस्था में बड़ी लापरवाही का आरोप

हादसे के बाद बैनामा लेखक एवं एडवोकेट के.के. चौधरी ने इस घटना को विभाग की घोर लापरवाही का परिणाम बताते हुए आरोप लगाया कि कार्यालय में उपलब्ध विद्युत व्यवस्था और केबल वास्तविक लोड के हिसाब से बेहद कमजोर हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कागजों में कार्यालय के लिए केवल 2 एसी ही स्वीकृत हैं, जबकि इसके विपरीत मौके पर अधिकारियों व कर्मचारियों के कमरों में लगातार 8 से 9 एसी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी और आउटसोर्स कर्मचारी तो एयर कंडीशंड कमरों में बैठते हैं, जबकि अधिवक्ता, बैनामा लेखक और आम लोग बाहर भीषण गर्मी में बैठने को मजबूर हैं, और इसी अत्यधिक लोड के कारण केबल में आग लगी।

निष्पक्ष जांच और नए केबल लगाने की उठी मांग

एडवोकेट के.के. चौधरी और स्थानीय अधिवक्ताओं ने प्रशासनिक व विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने मांग उठाई है कि परिसर में बिजली के वास्तविक लोड की तुरंत जांच कराई जाए और ओवरलोड को सहन करने में सक्षम मजबूत केबल्स व आधुनिक सेफ्टी स्विच लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: India Vs Sri Lanka: गॉल में 600वें टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रन से रौंदा; देवदत्त पडिक्कल बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

गॉल टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रन से रौंदा प्राथमिक विद्यालयों में टैबलेट से गणित पढ़ाने वाला यूपी का पहला जनपद बना मथुरा निरहुआ संग रिश्ते और पर्सनल लाइफ पर उठे सवाल तो भड़कीं आम्रपाली दुबे गोकुल रेस्टोरेंट के पास स्क्रैप फैक्ट्री में लगी भीषण आग चामुंडा कट के पास साधु की चाकू से गोदकर हत्या; बचाने आए साथी पर भी जानलेवा हमला बंद पड़ी छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर दंडवत यात्रा पर निकला बरसाना का कन्हैया जौहर यूनिवर्सिटी में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर UP से दिल्ली तक 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी कोलकाता में पांच मंजिला इमारत में भीषण अग्निकांड