यूनिक समय, नई दिल्ली। गॉल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक 600वें टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान श्रीलंका को 165 रन के विशाल अंतर से हरा दिया है। इस धमाकेदार जीत के साथ ही भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत की इस यादगार जीत में 24 वर्षीय युवा लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार और बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल का अहम योगदान रहा। मानव सुथार की घातक गेंदबाजी श्रीलंका के सामने जीत के लिए बड़ा लक्ष्य था, लेकिन पांचवें दिन भारतीय स्पिनर मानव सुथार की फिरकी के सामने श्रीलंकाई टीम पूरी तरह नतमस्तक हो गई। मैच के पांचवें दिन दूसरी पारी में जब श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट पर 199 रन था, तब सुथार ने एक ही ओवर में सोनल दिनुषा, प्रभात जयसूर्या और लाहिरु कुमारा को आउट कर श्रीलंका का स्कोर 199/9 कर दिया। इसके बाद सुथार ने अगले ही ओवर में अंतिम विकेट के रूप में केशरा नुवांथा को आउट कर श्रीलंकाई पारी समेट दी। उन्होंने दूसरी पारी में मात्र 55 रन देकर 6 विकेट झटके और पूरे मैच में कुल 10 विकेट चटकाए। देवदत्त पडिक्कल बने 'प्लेयर ऑफ द मैच' भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। पडिक्कल ने इस मुकाबले की दोनों पारियों में मिलाकर कुल 211 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए पडिक्कल ने तीसरे नंबर पर आकर 230 गेंदों में 15 चौकों और 1 छक्के की मदद से 167 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा केएल राहुल ने 82, ध्रुव जुरेल ने 51 और ऋषभ पंत ने 39 रन बनाए, जिससे भारत ने पहली पारी में 462 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम सोनल दिनुषा के 100 रनों के बावजूद पहली पारी में 284 रन पर ही ऑलआउट हो गई, जिसमें भारत के लिए मानव सुथार ने 4 और रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए। इसके बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी में ऋषभ पंत के ताबड़तोड़ 66 रन (69 गेंद), देवदत्त पडिक्कल के 44 और केएल राहुल के 35 रनों की बदौलत 193 रन बनाए। WTC पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर पहुंचा भारत गॉल टेस्ट में मिली इस शानदार जीत के बाद भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में 53.33% पॉइंट परसेंटेज के साथ 5वें स्थान पर आ गई है। भारत के खाते में अब 10 मैचों में 5 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ के साथ 64 पॉइंट्स हो गए हैं। मौजूदा WTC चक्र में भारत को अभी 9 टेस्ट मैच और खेलने हैं (श्रीलंका से 1, न्यूजीलैंड से 2 और ऑस्ट्रेलिया से 5), जिससे भारत के पास फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अधिकतम 108 अंक और हासिल करने का बेहतरीन मौका है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Bhojpuri Bawal: निरहुआ संग लिव-इन और बच्चों की परवरिश के सवालों पर भड़कीं आम्रपाली दुबे; एंकर को दी सख्त हिदायत ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]