Thu, Aug 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: सुरीर यमुना एक्सप्रेसवे पर बारिश के कारण कार और डीसीएम में भीषण भिड़ंत; दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

by Tarun Bhardwaj • August 20, 2026
Severe collision between a car and a DCM truck on the Surir-Yamuna Expressway due to rain

Mathura News: सुरीर यमुना एक्सप्रेसवे पर बारिश के कारण कार और डीसीएम में भीषण भिड़ंत; दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। सुरीर यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। थाना नौहझील क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 63.300 पर एक तेज रफ्तार कार और डीसीएम की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई और सभी सवार सुरक्षित बच गए।

बारिश बनी हादसे की वजह

हादसे का मुख्य कारण तड़के हुई तेज बारिश और उसके चलते विजिबिलिटी कम होना बताया जा रहा है, जिसके कारण दोनों वाहन आपस में टकरा गए। कार में नोएडा निवासी मैत्रेय बुद्ध मिश्रा अपनी पत्नी कनिका मिश्रा के साथ सफर कर रहे थे, जो दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त होने के बावजूद पूरी तरह सुरक्षित रहे। वहीं दूसरी ओर डीसीएम चला रहा औरैया निवासी चालक रवि भी इस हादसे में बाल-बाल बच गया।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

हादसे की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अंजीश कुमार नौहझील, बाजना कट चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह तोमर और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर यार्ड में भिजवाया, ताकि एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित न हो। पुलिस की इसी मुस्तैदी से कुछ ही देर में यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से सुचारू कर दिया गया।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है और मौके पर शांति व्यवस्था के साथ वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से जारी है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: मथुरा रजिस्ट्री कार्यालय में बिजली के मीटर और केबल में अचानक लगी आग; टली बड़ी अनहोनी

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1984 सिख दंगे के दोषी सज्जन कुमार का तिहाड़ जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद निधन बाइक के टायर में सूजा घोंपने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर यूपी पुलिस और ATS की बड़ी करवाई कोलंबो टेस्ट से पहले टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में सारांश जैन हो सकते है शामिल चीनी के दामों में रिकॉर्ड उछाल; पहली बार ₹65 किलो तक पहुंची चीनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगी भीषण आग सुरीर यमुना एक्सप्रेसवे पर कार और डीसीएम में भीषण भिड़ंत गॉल टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रन से रौंदा