यूनिक समय, मथुरा। सुरीर यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। थाना नौहझील क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 63.300 पर एक तेज रफ्तार कार और डीसीएम की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई और सभी सवार सुरक्षित बच गए। बारिश बनी हादसे की वजह हादसे का मुख्य कारण तड़के हुई तेज बारिश और उसके चलते विजिबिलिटी कम होना बताया जा रहा है, जिसके कारण दोनों वाहन आपस में टकरा गए। कार में नोएडा निवासी मैत्रेय बुद्ध मिश्रा अपनी पत्नी कनिका मिश्रा के साथ सफर कर रहे थे, जो दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त होने के बावजूद पूरी तरह सुरक्षित रहे। वहीं दूसरी ओर डीसीएम चला रहा औरैया निवासी चालक रवि भी इस हादसे में बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस हादसे की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अंजीश कुमार नौहझील, बाजना कट चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह तोमर और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर यार्ड में भिजवाया, ताकि एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित न हो। पुलिस की इसी मुस्तैदी से कुछ ही देर में यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से सुचारू कर दिया गया। स्थानीय पुलिस के अनुसार, हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है और मौके पर शांति व्यवस्था के साथ वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से जारी है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Mathura News: मथुरा रजिस्ट्री कार्यालय में बिजली के मीटर और केबल में अचानक लगी आग; टली बड़ी अनहोनी ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]