यूनिक समय, मथुरा। मथुरा जिले की कानून व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। रात्रि लगभग 12:30 बजे जारी किए गए स्थानांतरण आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों, निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। नए प्रभारियों की तैनाती जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसएसपी श्लोक कुमार ने देर रात करीब 12:30 बजे पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया। जारी आदेश के तहत हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल को स्थानांतरित कर वृंदावन पर्यटन थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अरविंद कुमार को हाईवे थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं पर्यटन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को प्रभारी लोक शिकायत प्रकोष्ठ के पद पर भेजा गया है और लोक शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार को कोतवाली थाने में अतिरिक्त निरीक्षक (अपराध द्वितीय) के रूप में तैनात किया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह को थाना हाईवे का नया वरिष्ठ उपनिरीक्षक (SSI) नियुक्त किया गया है। दो मुख्य आरक्षियों का भी स्थानांतरण थाना प्रभारियों के अलावा पुलिस लाइन और थानों के बीच सामंजस्य बनाने के लिए मुख्य आरक्षियों का भी तबादला किया गया है। आदेश के तहत मुख्य आरक्षी जिनेन्द्र कुमार को थाना वृंदावन से केजेएस (KJS) भेजा गया है, जबकि मुख्य आरक्षी सतेन्द्र दुबे को थाना हाईवे से स्थानांतरित कर केजेएस में नई तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना किसी देरी के तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए हैं। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Mathura: राया में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन; स्टार्च मिला 2 हजार लीटर संदिग्ध दूध मौके पर ही कराया नष्ट ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]