Thu, Sep 10th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: राया में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन; स्टार्च मिला 2 हजार लीटर संदिग्ध दूध मौके पर ही कराया नष्ट

by Tarun Bhardwaj • August 21, 2026
Major action by the Food Safety Department in Raya

Mathura: राया में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन; स्टार्च मिला 2 हजार लीटर संदिग्ध दूध मौके पर ही कराया नष्ट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जिले के राया क्षेत्र में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। राया रेलवे फाटक के पास चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने हाथरस से आ रहे एक संदिग्ध दूध टैंकर को रोका, जिसमें लगभग 2 हजार लीटर दूध भरा हुआ था।

बिना कागजात लाया जा रहा था दूध

टैंकर चालक हेमनेस कुमार ने पूछताछ के दौरान बताया कि यह दूध हाथरस जिले की सिकंदराराऊ स्थित ‘गोपाल डेयरी’ से लाया जा रहा था। जब अधिकारियों ने दूध की खरीद-बिक्री और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, तो चालक कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।

दस्तावेज न मिलने और दूध की गुणवत्ता पर संदेह होने पर टीम ने राया स्थित एक स्थानीय डेयरी पर दूध की प्रारंभिक जांच कराई। लैब टेस्ट के दौरान दूध में मिलावटी स्टार्च की मौजूदगी पाई गई, साथ ही इसमें फैट (वसा) की मात्रा भी तय मानकों से काफी कम निकली।

1.20 लाख रुपये का दूध मौके पर नष्ट

जनस्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत कड़ा रुख अपनाया। अधिकारियों की मौजूदगी में टैंकर में मौजूद करीब 1 लाख 20 हजार रुपये की कीमत का 2 हजार लीटर मिलावटी दूध मौके पर ही बहाकर नष्ट करा दिया गया।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि नष्टीकरण से पहले नियमानुसार दूध के सैंपल सील कर राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। लैब से विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद संबंधित डेयरी मालिक और टैंकर संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने साफ किया है कि जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में फिर बड़ा उछाल; 10 ग्राम सोना ₹1.60 लाख पार, चांदी भी ₹2.44 लाख पहुंची

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

श्रीकृष्ण राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर में अलका पाठक ने कैनवास पर उकेरी श्रीकृष्ण-सुदामा मित्रता की लीला ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने रचा इतिहास फिल्म हनुमान अंश के मेकर्स ने किया ट्रिलॉजी का ऐलान एप्पल ने लॉन्च की नई iPhone 18 Pro सीरीज और AirPods 5 ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने भारत आ सकते हैं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग यूपी महिलाओं को मिलेगा ₹1 लाख तक का ब्याज-मुक्त लोन पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर संत सच्चिदानंद महाराज को मिली सुरक्षा चेतावनी