Tue, Aug 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mahakali Teaser: ‘धुरंधर’ के बाद फिर छाया अक्षय खन्ना का जादू; ‘महाकाली’ में निभाएंगे ‘शुक्राचार्य’ का शक्तिशाली किरदार

by Tarun Bhardwaj • August 24, 2026
Akshay Khanna to play the powerful role of 'Shukracharya' in 'Mahakali'

Mahakali Teaser: ‘धुरंधर’ के बाद फिर छाया अक्षय खन्ना का जादू; ‘महाकाली’ में निभाएंगे ‘शुक्राचार्य’ का शक्तिशाली किरदार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक बेहद चुनौतीपूर्ण और दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ और फिर ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘इक्का’ में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के बाद, अब अक्षय खन्ना डायरेक्टर प्रशांत नील की आगामी फिल्म ‘महाकाली’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अक्षय खन्ना पौराणिक पात्र ‘शुक्राचार्य’ के अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

‘शुक्राचार्य’ के शक्तिशाली रूप में दिखे अक्षय खन्ना

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महर्षि भृगु के पुत्र शुक्राचार्य असुरों (दैत्य, दानव और राक्षसों) के गुरु और पुरोहित थे। प्रशांत नील की फिल्म ‘महाकाली’ के टीजर में अक्षय खन्ना को इसी शक्तिशाली भूमिका में पेश किया गया है।

टीजर की शुरुआत मां काली की एक भव्य प्रतिमा से होती है। इसके बाद घने जंगलों के बीच से निकलती तेज रोशनी के साथ ‘शुक्राचार्य’ बने अक्षय खन्ना का धमाकेदार प्रवेश होता है। टीजर में उनका लुक, तीखे हाव-भाव और दमदार उपस्थिति दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। बैकग्राउंड में समुद्र मंथन, देवताओं और असुरों के अधिकार से जुड़े संवाद उनके किरदार को और भी प्रभावशाली बनाते हैं।

श्रिया रेड्डी का ‘महाकाली’ अवतार

टीजर में अभिनेत्री श्रिया रेड्डी ‘महाकाली’ के मुख्य और रौद्र रूप में नजर आ रही हैं। टीजर के अंतिम दृश्यों (विशेषकर 2 मिनट 42 सेकेंड पर) में महाकाली के चेहरे पर प्रेम और भयंकर क्रोध के मिश्रित भावों को देखकर फैंस हैरान हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं कि महाकाली का यह दृश्य उनके रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

बैक-टू-बैक हिट प्रोजेक्ट्स से चर्चा में हैं अभिनेता

हाल ही में अक्षय खन्ना नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सनी देओल स्टारर फिल्म ‘इक्का’ में नजर आए थे। इससे पहले उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर’ में ‘रहमान डकैत’ का किरदार निभाकर बॉक्स ऑफिस और सोशल मीडिया पर खूब तारीफे बटोरी थीं। अब ‘महाकाली’ में असुर गुरु शुक्राचार्य के इस अनूठे किरदार को देखने के लिए फैंस में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: CM Yogi’s Raksha Bandhan Gift: रक्षाबंधन पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा; 3 दिन सरकारी बसों में महिलाए कर सकेंगी मुफ्त सफर

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ICSI ने घोषित किए CS Professional जून 2026 परीक्षा के नतीजे कंगना रनौत ने कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड पर दी अपनी प्रतिक्रिया मुस्लिम छात्रा की स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण नगरी मथुरा में दिखेगा अद्भुत नज़ारा चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच ISMA की बड़ी राहत भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पहुंचे बीजिंग; विशेष प्रतिनिधि बैठक में होंगे शामिल MS धोनी को पछाड़ ऋषभ पंत बने विदेशी जमीन पर सबसे सफल भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज NBEMS ने NEET PG 2026 पेपर लीक के दावे को किया खारिज