Mon, Oct 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

CM Yogi’s Raksha Bandhan Gift: रक्षाबंधन पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा; 3 दिन सरकारी बसों में महिलाए कर सकेंगी मुफ्त सफर

by Tarun Bhardwaj • August 24, 2026
CM Yogi's big gift on Raksha Bandhan

CM Yogi’s Raksha Bandhan Gift: रक्षाबंधन पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा; 3 दिन सरकारी बसों में महिलाए कर सकेंगी मुफ्त सफर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि प्रदेश में महिलाएं लगातार तीन दिनों तक राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) और नगर विकास विभाग की सरकारी बसों में पूरी तरह से नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी।

3 दिन मिलेगा मुफ्त सफर का लाभ

पूर्व में दो दिनों के लिए घोषित की गई इस योजना की समय सीमा में मुख्यमंत्री ने बढ़ोतरी कर दी है। अब महिलाएं 27 अगस्त की सुबह 6:00 बजे से लेकर 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12:00 बजे तक फ्री बस यात्रा की सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।

योजना की सबसे खास बात यह है कि सफर के दौरान महिला यात्री के साथ यात्रा करने वाले एक सहयोगी (साथी) का टिकट भी पूरी तरह से नि:शुल्क रहेगा। हालांकि, यदि महिला के साथ एक से अधिक लोग यात्रा करते हैं, तो दूसरे साथी को नियमानुसार पूरा किराया देकर टिकट लेना होगा।

सुरक्षा के कड़े निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर परिवहन निगम, पुलिस और नगर विकास विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों के निर्देश दिए। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के साथ-साथ नगर विकास विभाग द्वारा संचालित 900 से अधिक सीएनजी और ई-बसों में भी यह व्यवस्था लागू रहेगी।

महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सीएम ने ऑटो, टैक्सी और निजी बस चालकों का गहन सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं।

धार्मिक स्थलों पर विशेष यातायात प्रबंधन

त्योहारों के दौरान यात्रियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मथुरा-वृन्दावन, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, विंध्याचल, चित्रकूट और गोरखपुर जैसे प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का आदेश दिया है। प्रशासन को 25 अगस्त तक स्थानीय बस, ऑटो और टेम्पो यूनियनों के साथ समन्वय बैठक कर सुचारू यातायात सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Kriti Sanon: रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर घिरीं कृति सेनन; लुक और कॉन्सेप्ट पर छिड़ी तीखी बहस

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने वेरिएबल DA में की बढ़ोतरी यूपी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने घोषित किए 8 प्रत्याशी संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का एक और सीसीटीवी फुटेज आया सामने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त आधार में नाम संशोधन को लेकर यूआईडीएआई ने जारी की नई एसओपी ‘Khatron Ke Khiladi 15’ के विजेता बने टेलीविजन अभिनेता अविनाश मिश्रा रूस के साइबेरिया स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में लैब कर्मी की मौत से हड़कंप; 200 कर्मचारी क्वारंटीन मथुरा के मंडी चौराहे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद हंगामा