Wed, Aug 26th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Kuku Kohli: दिग्गज फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 वर्ष की उम्र में निधन; बॉलीवुड में शोक की लहर, भावुक हुए अजय देवगन

by Tarun Bhardwaj • August 26, 2026
Kuku Kohli passes away at the age of 77

Kuku Kohli: दिग्गज फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 वर्ष की उम्र में निधन; बॉलीवुड में शोक की लहर, भावुक हुए अजय देवगन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर निर्देशक और फिल्मकार कुकू कोहली (अवतार कोहली) का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मंगलवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। बुधवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ, जिसमें बॉलीवुड की तमाम नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। उनके निधन से पूरा हिंदी सिनेमा जगत शोक में डूबा है, वहीं अपने जीवनसाथी को खोने के बाद उनकी पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी बेहद भावुक नजर आईं।

अजय देवगन ने लिखा इमोशनल नोट

कुकू कोहली के निधन से बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन को गहरा झटका लगा है, क्योंकि उन्होंने ही 1991 में अजय देवगन को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। अपने मेंटॉर को याद करते हुए अजय देवगन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “कुछ लोग आपकी जिंदगी का रास्ता हमेशा के लिए बदल देते हैं। कुकू जी मेरे लिए उनमें से एक थे। मुझ पर जो भरोसा आपने किया, उसके लिए हमेशा आभारी रहूंगा। आप बहुत याद आएंगे, कुकू जी। ओम शांति।”

‘फूल और कांटे’ से बदला था अजय देवगन का भाग्य

कुकू कोहली ने महान फिल्मकार राज कपूर और अन्य निर्देशकों के साथ काम करने के बाद बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ (1991) बनाई थी। इस फिल्म से अजय देवगन ने बॉलीवुड में कदम रखा था और रातों-रात एक बड़े एक्शन स्टार बनकर उभरे। फिल्म में दो चलती मोटरसाइकिलों के बीच स्प्लिट करके की गई अजय देवगन की एंट्री आज भी भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित और यादगार डेब्यू सीन्स में गिनी जाती है। इसके बाद कुकू कोहली ने ‘सुहाग’, ‘हकीकत’, ‘कोहराम’, ‘अनारी नंबर 1’ और ‘ये दिल आशिकाना’ जैसी कई चर्चित और हिट फिल्मों का निर्देशन किया।

निजी जिंदगी और परिवार

कुकू कोहली का असली नाम अवतार कोहली था। उनकी पहली शादी रीटा कोहली से हुई थी, जिनसे उनकी दो बेटियां—पूजा कोहली और करिश्मा कोहली हैं। बाद में उन्होंने मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी से विवाह किया। उनके अचानक दुनिया से चले जाने के बाद से परिवार और पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर व्याप्त है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura: विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने परिक्रमा मार्ग और जन्मभूमि क्षेत्र में मांस-मदिरा की दुकानों के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा में महंत राजू दास के खिलाफ निषाद समाज का उग्र प्रदर्शन, फूंका पुतला दिग्गज फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 वर्ष की उम्र में निधन विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने जन्मभूमि क्षेत्र में मांस-मदिरा की दुकानों के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ में 384 लोग लापता जसप्रीत बुमराह से छिना नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज का ताज कंगना रनौत ने कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड पर दी अपनी प्रतिक्रिया मुस्लिम छात्रा की स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण नगरी मथुरा में दिखेगा अद्भुत नज़ारा