यूनिक समय, मथुरा। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद (VHRP) ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और परिक्रमा मार्ग क्षेत्र में मांस, मछली तथा शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को गोमती नगर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांग पूरी न होने पर संगठन से जुड़े सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता 30 अगस्त को मथुरा के लिए कूच करेंगे। क्षेत्र की पवित्रता बनाए रखने की मांग प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए गोपाल राय ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की अगाध आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे पावन धार्मिक स्थल और परिक्रमा मार्ग के आसपास मांस, मीट, मछली एवं शराब की दुकानों का संचालन होना श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। इससे क्षेत्र की धार्मिक गरिमा और पवित्रता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। VHRP ने स्थानीय प्रशासन से इन दुकानों को अविलंब हटाने और क्षेत्र की मर्यादा बनाए रखने की पुरजोर मांग की है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का समर्थन परिषद ने अयोध्या में श्री राम मंदिर और काशी में श्री विश्वनाथ धाम के दिव्य विकास का उल्लेख करते हुए मथुरा में भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की मांग का पूर्ण समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या और काशी की तर्ज पर मथुरा में भव्य मंदिर का निर्माण करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की चिरप्रतीक्षित इच्छा है, जिसे शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए। 21 देशों में संगठन का विस्तार गोपाल राय ने संगठन के वैश्विक विस्तार की जानकारी देते हुए बताया कि विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का दायरा अब भारत के साथ-साथ विदेशों में भी तेजी से फैल रहा है। वर्तमान में लंदन, ब्रिटेन, इंडोनेशिया, ब्राजील, फ्रांस, नेपाल, कनाडा, यूक्रेन, श्रीलंका, बैंकॉक, मलेशिया, बेल्जियम, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, चीन, कैलिफोर्निया, इंग्लैंड, अल्बानिया, अंडोरा और जापान समेत 21 देशों में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जा चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी 4 अक्टूबर को 'अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि महासम्मेलन एवं सनातन गौरव सम्मान समारोह' का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा और विधायक राजेश्वर सिंह को आमंत्रित किया गया है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Nepal Floods: नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ में 105 भारतीयों समेत 384 लोग लापता; कई चौकियां व पुल बहे ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]