Wed, Aug 26th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Nepal Floods: नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ में 105 भारतीयों समेत 384 लोग लापता; कई चौकियां व पुल बहे

by Tarun Bhardwaj • August 26, 2026
384 people, including 105 Indians, missing after sudden, severe floods in Nepal

Nepal Floods: नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ में 105 भारतीयों समेत 384 लोग लापता; कई चौकियां व पुल बहे

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) ने तबाही मचा दी है। उफान मारती भोटेकोशी नदी के तेज बहाव में कई घर, बाजार, पुलिस चौकियां और पुल बह गए। नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा के बाद प्रभावित इलाकों से 105 भारतीय पर्यटकों सहित कुल 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक लापता हैं। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं।

भोटेकोशी नदी ने धारण किया विकराल रूप

नेपाल टूरिज्म बोर्ड से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे रसुवा जिले से गुजरने वाली भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक अत्यधिक बढ़ गया। देखते ही देखते जलप्रलय ने टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। बाढ़ की चपेट में आने से तीन पुलिस चौकियां पूरी तरह नष्ट हो गईं और एक बड़ा पुल धाराशायी हो गया। स्थानीय हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी बाढ़ के पानी में बह गया है।

8 लोगों की मौत

प्राथमिक रिपोर्टों के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 8 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा, सुरक्षा में तैनात 32 पुलिसकर्मी, 25 से अधिक श्रद्धालु और कस्टम विभाग के 14 कर्मचारी भी संपर्क से बाहर हैं। नुवाकोट इलाके में त्रिशूली नदी के तट से तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। प्रशासन आशंका जता रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

नेपाल प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

प्रभावित पर्यटकों, यात्रियों और नागरिकों का पता लगाने के लिए नेपाल टूरिज्म बोर्ड, टूरिस्ट पुलिस और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां लगातार अभियान चला रही हैं। ट्रेवल एजेंसियों और गाइडों के सहयोग से स्थिति की निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की सहायता और जानकारी के लिए नेपाल प्रशासन ने निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

टोल-फ्री इमरजेंसी नंबर: 1234

हॉटलाइन नंबर: 1144

टूरिस्ट पुलिस संपर्क: 9851289445

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: ICC Ranking Update: जसप्रीत बुमराह से छिना नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज का ताज; मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने जन्मभूमि क्षेत्र में मांस-मदिरा की दुकानों के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ में 384 लोग लापता जसप्रीत बुमराह से छिना नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज का ताज कंगना रनौत ने कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड पर दी अपनी प्रतिक्रिया मुस्लिम छात्रा की स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण नगरी मथुरा में दिखेगा अद्भुत नज़ारा चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच ISMA की बड़ी राहत भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पहुंचे बीजिंग; विशेष प्रतिनिधि बैठक में होंगे शामिल