Thu, Aug 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Ankit Baliyan: शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या; जितेंद्र गोगी गैंग ने ली जिम्मेदारी

by Tarun Bhardwaj • August 27, 2026
Haryanvi singer Ankit Baliyan shot dead in broad daylight

Ankit Baliyan: शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या; जितेंद्र गोगी गैंग ने ली जिम्मेदारी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बुधवार शाम हरियाणवी सिंगर, एक्टर और यूट्यूबर अंकित बालियान (35) की जिम के बाहर अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। हमलावरों ने अंकित के सिर, छाती और पेट में पांच गोलियां मारीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गुस्साए परिजनों और समर्थकों ने मुख्य मार्ग पर शव रखकर 5 घंटे तक भारी हंगामा और चक्काजाम किया।

जितेंद्र गोगी गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

हत्याकांड के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र गोगी गैंग के भोलू साहपुरिया (सोनीपत) की एक पोस्ट तेजी से वायरल हुई। पोस्ट में दावा किया गया कि अंकित बालियान उनके विरोधियों का साथ देता था और रोहिणी कोर्ट में मारे गए गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की घटना पर गाना बना रहा था। इसी रंजिश के चलते उनकी हत्या की गई है। पुलिस फिलहाल इस वायरल पोस्ट की सत्यता और तकनीकी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 21 से 26 वर्ष की उम्र के 4 हमलावरों ने करीब दो दिनों तक अंकित की रेकी की थी। हमलावरों को अंकित की दैनिक दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। बुधवार शाम करीब 6:45 बजे जैसे ही अंकित जिम से निकलकर अपनी गाड़ी में बैठे, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

रंगदारी की धमकी से लेकर पुरानी रंजिश तक की पड़ताल

शामली के एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, कुछ समय पहले अंकित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने हरियाणा के कुछ लोगों द्वारा रंगदारी मांगे जाने का आरोप लगाया था। इसके अलावा, परिजनों ने अंकित के साथ काम करने वाले ‘राणा’ नामक व्यक्ति द्वारा धमकी दिए जाने का भी जिक्र किया है। पुलिस रंजिश, सुपारी और रंगदारी समेत सभी संभावित एंगल्स पर जांच कर रही है।

कबड्डी चैंपियन से लेकर डिजिटल स्टार बनने तक का सफर

शामली के गांव बंतीखेड़ा के रहने वाले अंकित बालियान पहले एक प्रदेश स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी थे। पैर में चोट लगने के बाद उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा और 2022 से अब तक 50 से अधिक लोकप्रिय हरियाणवी गानों में काम किया। यूट्यूब पर उनके 3.66 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स थे। वह आगामी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे और इसके बाद बॉलीवुड में जाने की योजना बना रहे थे, लेकिन इस वारदात ने उनके सभी सपनों को अधूरा छोड़ दिया।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura: आज से 29 अगस्त की रात तक सिटी व रोडवेज बसों में महिलाओ के लिए फ्री सफर; एक सहयात्री का भी नहीं लगेगा टिकट

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

नेपाल फ्लैश फ्लड में अब तक 178 की मौत मशहूर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या आज से 29 अगस्त की रात तक सिटी व रोडवेज बसों में महिलाओ के लिए फ्री सफर मथुरा में महंत राजू दास के खिलाफ निषाद समाज का उग्र प्रदर्शन, फूंका पुतला दिग्गज फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 वर्ष की उम्र में निधन विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने जन्मभूमि क्षेत्र में मांस-मदिरा की दुकानों के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ में 384 लोग लापता जसप्रीत बुमराह से छिना नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज का ताज