Wed, Sep 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: आज से 29 अगस्त की रात तक सिटी व रोडवेज बसों में महिलाओ के लिए फ्री सफर; एक सहयात्री का भी नहीं लगेगा टिकट

by Tarun Bhardwaj • August 27, 2026
आज से 29 अगस्त की रात तक महिलाओ के लिए फ्री सफर

Mathura: आज से 29 अगस्त की रात तक सिटी व रोडवेज बसों में महिलाओ के लिए फ्री सफर; एक सहयात्री का भी नहीं लगेगा टिकट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मथुरा शहर में चलने वाली नगरीय इलेक्ट्रिक बसों और डिपो की रोडवेज बसों में महिलाएं पूरी तरह निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस बार सरकार ने एक और बड़ी सुविधा देते हुए यह प्रावधान किया है कि बहनों के साथ सफर करने वाले एक सहयात्री (चाहे वह भाई हो, पति या कोई भी परिजन) का भी टिकट नहीं लगेगा।

आज से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी सुविधा

यह विशेष निशुल्क सेवा आज बृहस्पतिवार सुबह 6:00 बजे से शुरू होकर 29 अगस्त की रात 12:00 बजे तक लगातार जारी रहेगी। आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AMCTSL) और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने शासन के निर्देश पर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इलेक्ट्रिक बस डिपो प्रशासन के अनुसार, टिकट मशीनों में ‘शून्य मूल्य’ (Zero Value) की विशेष वैधानिक पर्ची जारी करने की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी महिला या उनके सहयात्री से एक भी रुपया न लिया जाए और यात्रा का रिकॉर्ड भी दर्ज रहे।

मथुरा-वृंदावन मार्ग और लोकल रूट्स पर बढ़ेंगे फेरे

त्यौहार के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना और आगरा जाने वाले प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक और रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे रक्षाबंधन पर अपने मायके या रिश्तेदारों के घर जाने वाली महिलाओं को बसों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

60 वर्ष से अधिक उम्र की बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त यात्रा

इसी के साथ प्रदेश में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का भी क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है। इसके तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की बुजुर्ग महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में आजीवन मुफ्त सफर की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए बुजुर्ग महिलाओं को यात्रा के समय केवल अपना पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी कार्ड या कोई अन्य सरकारी आईडी) दिखाना अनिवार्य होगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की रंगारंग तैयारियां; 2 से 4 सितंबर तक सजेगी सांस्कृतिक महफिल

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ICC Ranking में अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज; भारत ने जताया कड़ा विरोध पीएफ पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला; सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़कर हुई ₹25,000 Vijay और Trisha Krishnan के यूके लुक पर बोलीं अभिनेत्री अंबिका कपिल शर्मा की Netflix पर फिर होगी धमाकेदार वापसी यूपी में सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक 15,012 पदों पर निकली बंपर भर्तियां महिला बैंक कर्मचारी से जुड़े मामले में पूर्व सपा नेता डॉ. राजन रिजवी पर एफआईआर दर्ज मथुरा जिले में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’