Wed, Sep 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की रंगारंग तैयारियां; 2 से 4 सितंबर तक सजेगी सांस्कृतिक महफिल

by Tarun Bhardwaj • August 26, 2026
Vibrant preparations for the Sri Krishna Janmotsav in Mathura

Mathura News: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की रंगारंग तैयारियां; 2 से 4 सितंबर तक सजेगी सांस्कृतिक महफिल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर इस बार कान्हा की नगरी मथुरा में भक्ति, संगीत और ब्रज की समृद्ध संस्कृति का एक अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से डैम्पियर नगर स्थित पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में 2 से 4 सितंबर तक तीन दिवसीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान भजन, कीर्तन, लोकगायन, नृत्य और बांसुरी वादन की कई मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी, जिसका मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या होगी।

2 सितंबर: शंख वादन से शुरुआत और ‘मुदरिया प्रेम एवं नंदोत्सव’ की झांकी

तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ 2 सितंबर को दोपहर 3 बजे उद्घाटन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। इसके तुरंत बाद श्याम जी द्वारा शंख वादन किया जाएगा। शाम 4:15 से 6:15 बजे तक भारत भूषण भजन, कीर्तन और लोकगायन की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद गीता शोध संस्थान और रासलीला अकादमी, वृंदावन के कलाकारों द्वारा ‘मुदरिया प्रेम एवं नंदोत्सव’ की विशेष झांकी गायन और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी।

3 सितंबर: भजन जैमिंग और भव्य कृष्णा कॉन्सर्ट

महोत्सव के दूसरे दिन 3 सितंबर को शाम 4 से 5 बजे तक देवर्ष शर्मा भजन गायन करेंगे। इसके बाद शाम 5 से 7 बजे तक ‘कृष्णा सागर कलेक्टिव’ की ओर से सुरीली भजन जैमिंग का आयोजन होगा। शाम 7 से 9 बजे तक श्रुति अनंदिता वर्मा के निर्देशन में आरुष वर्मा, कमला बरेथ, निशु शर्मा, रालीग खान और सम्राट कुमार द्वारा एक भव्य ‘कृष्णा कॉन्सर्ट-डिवोशनल म्यूजिकल’ प्रस्तुत किया जाएगा।

4 सितंबर: कन्हैया मित्तल की भजन संध्या से होगा समापन

महोत्सव के अंतिम दिन 4 सितंबर को दोपहर 3 से 5 बजे तक मोहित शेवानी ‘कृष्णानायन—सुनिए वो जो कभी कहा नहीं गया’ की प्रस्तुति देंगे। शाम 5 से 7 बजे तक हार्टफुलनेस फाउंडेशन की प्रस्तुति के अंतर्गत स्नीति मिश्रा ‘कृष्णः अनंत रंग, अनंत भाव’ पेश करेंगी। इसी सत्र में अनिरबान का बांसुरी वादन व भजन और मैत्रेयी राय का भजन गायन होगा। तीन दिवसीय आयोजन का भव्य समापन शाम 7 से 9 बजे तक सुप्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या के साथ होगा।

शहर भर में 5 बड़े और 21 छोटे मंच होंगे तैयार

जन्मोत्सव के अवसर पर देश-विदेश से मथुरा आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बनाया जाएगा। इसके लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर 5 बड़े और 21 छोटे मंच स्थापित किए जा रहे हैं, जहाँ ब्रज के स्थानीय कलाकार अपनी लोक कला और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

परिसर में पहली बार लगेंगे विशेष फूड स्टॉल

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि इस तीन दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य ब्रज की पारंपरिक भक्ति और लोक संस्कृति को आधुनिक मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वाद को ध्यान में रखते हुए इस बार पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह परिसर में पहली बार फूड स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आनंद के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकें।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura: टीवी डिबेट का विवाद पहुंचा मथुरा की सड़कों पर; महंत राजू दास के खिलाफ निषाद समाज का उग्र प्रदर्शन, फूंका पुतला

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ICC Ranking में अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज; भारत ने जताया कड़ा विरोध पीएफ पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला; सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़कर हुई ₹25,000 Vijay और Trisha Krishnan के यूके लुक पर बोलीं अभिनेत्री अंबिका कपिल शर्मा की Netflix पर फिर होगी धमाकेदार वापसी यूपी में सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक 15,012 पदों पर निकली बंपर भर्तियां महिला बैंक कर्मचारी से जुड़े मामले में पूर्व सपा नेता डॉ. राजन रिजवी पर एफआईआर दर्ज मथुरा जिले में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’