यूनिक समय, मथुरा। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास और कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के बीच एक टीवी डिबेट के दौरान हुआ विवाद अब पूरी तरह से तूल पकड़ चुका है। डिबेट के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज के इस्तेमाल को लेकर मथुरा में भारी आक्रोश देखने को मिला है। घटना के विरोध में मथुरा में निषाद समाज के लोग महंत राजू दास के खिलाफ एकजुट हुए और सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया। आक्रोशित भीड़ ने महंत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके पुतले को जूतों की माला पहनाकर सरेआम आग के हवाले कर दिया। सदर थाने में दी गई लिखित तहरीर प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना है कि सार्वजनिक मंच पर किसी भी व्यक्ति के खिलाफ ऐसी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद अपने तमाम समर्थकों के साथ मथुरा के सदर थाने पहुंचे। उन्होंने महंत राजू दास के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि टीवी डिबेट के दौरान उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया, अभद्र भाषा का प्रयोग हुआ और मारपीट की धमकियां दी गईं। कुंवर सिंह निषाद ने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल मुकदमा दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो की गहन पड़ताल में जुटी पुलिस सदर थाने में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित रूप से मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा टीवी डिबेट की पूरी वीडियो फुटेज और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही क्लिप्स की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि वीडियो के तथ्यों और सबूतों की जांच के बाद, यदि आरोपों की पुष्टि होती है, तो संबंधित धाराओं में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, थाने में दी गई तहरीर और निषाद समाज के उग्र प्रदर्शन के बाद यह राजनीतिक और सामाजिक विवाद मथुरा में काफी गरमा गया है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Kuku Kohli: दिग्गज फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 वर्ष की उम्र में निधन; बॉलीवुड में शोक की लहर, भावुक हुए अजय देवगन ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]