यूनिक समय, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग (India Post) ने बड़ी खुशखबरी दी है। डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए राज्यवार/सर्कल वाइज पदों की विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर में कुल 23,757 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया: बिना किसी परीक्षा के बनेगी मेरिट इस GDS भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं देना होगा। उम्मीदवारों का चयन केवल 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट सूची के जरिए किया जाएगा। इसके बाद जिन अभ्यर्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें अंतिम चयन के लिए दस्तावेज सत्यापन (DV) प्रक्रिया में शामिल होना होगा। महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि: 31 अगस्त 2026 आवेदन करने की अंतिम तिथि: 19 सितंबर 2026 ऑनलाइन शुल्क भुगतान की तिथि: 02 सितंबर से 21 सितंबर 2026 आवेदन फॉर्म में संशोधन: 23 सितंबर से 24 सितंबर 2026 श्रेणीवार पदों का विवरण सामान्य (UR): 10,640 ओबीसी (OBC): 4,433 अनुसूचित जाति (SC): 3,082 अनुसूचित जनजाति (ST): 2,773 ईडब्ल्यूएस (EWS): 2,160 दिव्यांग (PwD A/B/C/DE): 669 पद प्रमुख राज्यों में सर्कल-वाइज वैकेंसी विवरण राज्य / सर्कल कुल पद राज्य / सर्कल कुल पद महाराष्ट्र 2,431 उत्तर पूर्वी राज्य 2,504 तमिलनाडु 2,118 पश्चिम बंगाल 1,762 उत्तर प्रदेश 1,691 मध्य प्रदेश 1,450 झारखंड 1,379 केरल 1,373 ओडिशा 1,353 कर्नाटक 1,116 बिहार 1,098 राजस्थान 1,009 आंध्र प्रदेश 917 छत्तीसगढ़ 762 गुजरात 499 उत्तराखंड 452 तेलंगाना 419 असम 414 जम्मू और कश्मीर 340 हिमाचल प्रदेश 335 पंजाब 122 हरियाणा 87 दिल्ली 16 नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Mathura News: गोवर्धन में चलती स्विफ्ट कार में लगी भीषण आग; पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।