यूनिक समय, मथुरा। जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनावता-महमदपुर मार्ग पर बीती रात एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। सड़क पर तेजी से दौड़ रही एक स्विफ्ट कार में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। कार से धुएं के साथ आग की लपटें उठती देख वाहन में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अड़ींग चौकी प्रभारी ने दिखाई तत्परता घटना की सूचना मिलते ही अड़ींग पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप भदौरिया तुरंत अपनी पुलिस टीम के साथ बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे। उस समय स्विफ्ट कार में आग बेहद तेजी से फैल रही थी और स्थिति काफी गंभीर बनी हुई थी। चौकी प्रभारी और उनकी टीम ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल बचाव अभियान चलाया और कार में फंसे सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की बदौलत एक भयानक हादसा होने से टल गया। फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू हादसे की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने स्थानीय पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार में धधक रही आग को पूरी तरह बुझाया। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक वाहन को काफी नुकसान पहुंच चुका था। पुलिसकर्मियों की समय रहते की गई इस कार्रवाई और जांबाजी की स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने जमकर सराहना की है। पुलिस अधिकारी का बयान मामले की जानकारी देते हुए सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि जमुनावता-महमदपुर मार्ग पर कार में आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही अड़ींग चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस टीम ने बिना देरी किए बचाव कार्य शुरू किया और कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: India Post GDS Recruitment 2026: 25,000 से अधिक पदों पर निकली बंपर वैकेंसी; 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]