Wed, Sep 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Vrindavan: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती की तैयारियां तेज; केवल 600 श्रद्धालुओं को ही मिलेगा प्रवेश

by Tarun Bhardwaj • September 2, 2026
Preparations for the Mangala Aarti at the Banke Bihari Temple are in full swing ahead of Shri Krishna Janmashtami

Vrindavan: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती की तैयारियां तेज; केवल 600 श्रद्धालुओं को ही मिलेगा प्रवेश

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की मध्यरात्रि (4 और 5 सितंबर की रात) 1:45 बजे होने वाली दिव्य मंगला आरती को लेकर प्रशासनिक और मंदिर प्रबंधन की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

वर्ष में केवल एक बार होने वाली इस दुर्लभ मंगला आरती के दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के वृंदावन पहुंचने का अनुमान है। दर्शन व्यवस्था और मंदिर परिसर की सुरक्षा को सुगम बनाए रखने के लिए इस बार हाई पावर कमेटी द्वारा कई कड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

पास धारक ही कर सकेंगे मंगला आरती के दर्शन

भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए मंगला आरती के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित रखने का फैसला किया गया है। इसके तहत मंगला आरती के समय मंदिर के भीतर केवल 600 लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

आरती में शामिल होने वाले सेवायतों, उनके यजमानों और आम श्रद्धालुओं के लिए हाई पावर कमेटी द्वारा विशेष पास जारी किए जाएंगे, जिसके बिना किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके साथ ही मंदिर पहुंचने वाले मीडियाकर्मियों के लिए भी पास व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू रहेगी।

मंगला आरती के बाद पूरी रात होंगे दर्शन

मंगला आरती संपन्न होने के तुरंत बाद मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे, ताकि दूर-दराज से आए भक्त ठाकुर जी के दर्शन कर सकें। इस दौरान ठाकुर बांकेबिहारी जी पूरी रात भक्तों को दर्शन देंगे और सुबह करीब 5:30 बजे मंदिर के पट विश्राम के लिए बंद किए जाएंगे। पट बंद होने के बाद मंदिर की सभी व्यवस्थाएं अपनी रोजाना की नियमित समय-सारिणी के अनुसार पुनः संचालित होंगी।

सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव

उच्च स्तरीय बैठक के दौरान सेवायतों ने पिछली मंगला आरती का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मंदिर परिसर के भीतर अत्यधिक पुलिस बल मौजूद रहने से व्यवस्था प्रभावित हुई थी। इस पर हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने आश्वस्त किया कि इस बार मंदिर के अंदर तैनात पुलिसकर्मियों और निजी सुरक्षा गार्डों की संख्या सीमित रखी जाएगी।

सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए तकनीक और विशेष निगरानी के जरिए व्यवस्था संभाली जाएगी, वहीं बैठक में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन और मंदिर की व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में सेवानिवृत्त जिला जज मुकेश मिश्रा सहित मंदिर के सेवायत और प्रबंधक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े:  NEET पेपर लीक प्रदर्शन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी FIR रद्द करने का दिया आदेश

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.