Wed, Sep 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Ayodhya: पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए CEO; 3 नए ट्रस्टियों की भी हुई घोषणा

by Tarun Bhardwaj • September 2, 2026
Former Air Marshal Jitendra Mishra appointed as the new CEO of the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust

Ayodhya: पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए CEO; 3 नए ट्रस्टियों की भी हुई घोषणा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रशासनिक और संचालन प्रबंधन को अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। भारतीय वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को राम मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। बुधवार को अयोध्या की पवित्र मणिरामदास छावनी में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास जी की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।

ट्रस्ट की बैठक में 3 नए ट्रस्टियों के नामों की भी हुई घोषणा

अयोध्या स्थित मणिरामदास छावनी में आयोजित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की उच्चस्तरीय बैठक में ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ-साथ कई आमंत्रित सदस्य भी शामिल हुए। इस बैठक के दौरान राम मंदिर ट्रस्ट का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से तीन नए सदस्यों को शामिल करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। इन नए घोषित ट्रस्टियों में अयोध्या से मदन मोहन पांडेय, दिल्ली से महेश भागचंदका और अयोध्या से निर्मला यादव शामिल हैं।

सैन्य अनुशासन से वैश्विक धार्मिक केंद्र का कुशल प्रबंधन

राम मंदिर अब निर्माण चरण से आगे बढ़कर एक अंतरराष्ट्रीय धार्मिक-पर्यटन स्थल के रूप में आकार ले रहा है। प्रतिदिन उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, दर्शन व्यवस्था, तकनीकी सुरक्षा, विशाल कर्मचारी वर्ग का प्रबंधन, नागरिक सुविधाओं का विस्तार और विभिन्न प्रशासनिक एजेंसियों के समन्वय जैसी जटिल चुनौतियों से निपटने के लिए एक मजबूत और अनुशासित नेतृत्व की आवश्यकता थी। ऐसे में एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जीतेंद्र मिश्रा का चार दशकों का सैन्य प्रशासनिक अनुभव मंदिर संचालन को एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

वायुसेना के शीर्ष पद और अब अयोध्या तक का सफर

एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जीतेंद्र मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपाररानी क्षेत्र स्थित भोपतपुरा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट के रूप में कमीशन प्राप्त किया था, जिसके बाद अपने करियर में 18 से अधिक प्रकार के लड़ाकू व परिवहन विमानों को उड़ाते हुए 3,000 घंटे से अधिक का सफल उड़ान अनुभव हासिल किया।

अपने लंबे सैन्य करियर के दौरान वे वायुसेना में कमांडिंग-इन-चीफ के प्रतिष्ठित पद पर रहे और एकीकृत रक्षा स्टाफ में उप प्रमुख (सिद्धांत, संगठन एवं प्रशिक्षण) जैसी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। भारत के साथ-साथ अमेरिका और ब्रिटेन के विश्वस्तरीय रक्षा संस्थानों से सामरिक प्रशिक्षण प्राप्त मिश्रा के पास विशाल संगठनों के कुशल नेतृत्व और संचालन का अद्वितीय अनुभव है। देवरिया के एक साधारण गांव से निकलकर भारतीय वायुसेना के शीर्ष पद को सुशोभित करने वाले जीतेंद्र मिश्रा अब राम मंदिर के पहले सीईओ के रूप में अयोध्या के इस नए अध्याय का नेतृत्व करेंगे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के मौत मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; CBI को सौंपी जांच

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

UP में आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा 5 लाख का कैशलेस इलाज और 50 लाख तक का दुर्घटना बीमा पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए CEO दिशा सालियान मौत मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI को दिए विस्तृत जांच के आदेश भाजपा सांसद अरुण सिंह ने श्री गिर्राज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा की और मानसी गंगा में आचमन किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में 3 से 5 सितंबर तक लागू रहेंगे कड़े रूट डायवर्जन मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गलियों से आसमान तक दिखेगा ब्रज का उल्लास श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती की तैयारियां तेज सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी FIR रद्द करने का दिया आदेश