यूनिक समय, मथुरा (कोसीकलां)। मथुरा जिले के थाना कोसीकलां क्षेत्र स्थित राधा विहार कॉलोनी में रविवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब गैस पाइपलाइन में अचानक हुए रिसाव से भीषण आग लग गई। आग की भयावह लपटों ने पास ही स्थित एक मकान को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया और परिवार के तीन लोग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राधा विहार कॉलोनी में हादसा कोसीकलां की राधा विहार कॉलोनी में रविवार की देर शाम सड़क के नीचे बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन में अचानक गैस का रिसाव होने लगा, जिसने देखते ही देखते भीषण आग का रूप धारण कर लिया। पाइपलाइन से उठी विकराल लपटों ने तुरंत ही पास में स्थित स्थानीय निवासी मुकुट के रिहायशी मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर पूरी कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। 3 लोग झुलसे, 10 लाख से अधिक का नुकसान इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक और शारीरिक क्षति पहुंची है। घर की मालकिन सुनीता के अनुसार आग में टीवी, फ्रिज, पंखे और अन्य कीमती गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया है, जिससे प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं हादसे के दौरान मुकुट का बेटा मयंक, आदित्य और बहन मीरा झुलस गए, जिन्हें घटना के तुरंत बाद इलाज के लिए कोसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासियों ने साहस का परिचय देते हुए स्वयं ही पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी तुरंत मौके पर पहुँच गई। इसके बाद दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। हालांकि, इस भीषण हादसे के बाद से पूरी राधा विहार कॉलोनी में सन्नाटा और खौफ का माहौल बना हुआ है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Tech Update: Google ने रोलआउट किए Gmail Live, Docs Live और Keep Live फीचर्स; अब सिर्फ बोलकर होंगे सारे काम ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]