Fri, Sep 11th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

‘हनुमान अंश’ के बाद अब संत प्रेमानंद महाराज पर बनेगी फिल्म; जगद्गुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी ने की ‘राधा अंश’ की घोषणा

by Tarun Bhardwaj • September 11, 2026
After 'Hanuman Ansh', a film will now be made on Saint Premanand Maharaj

‘हनुमान अंश’ के बाद अब संत प्रेमानंद महाराज पर बनेगी फिल्म; जगद्गुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी ने की ‘राधा अंश’ की घोषणा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। संतों और आध्यात्मिक चेतना पर आधारित फिल्मों के प्रति दर्शकों के बढ़ते रुझान के बीच अब वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के जीवन और उनकी भक्ति यात्रा पर फिल्म बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को मिली सफलता के बाद, जगद्गुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी (वैष्णव किन्नर अखाड़ा) ने प्रेमानंद महाराज के जीवन पर ‘राधा अंश’ नाम से फिल्म बनाने का आधिकारिक ऐलान किया है।

भक्ति और विचारों को पर्दे पर लाने का प्रयास

जगद्गुरु हिमांगी सखी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य संत प्रेमानंद महाराज के अनुकरणीय जीवन, उनके विचारों और श्री राधारानी के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को वैश्विक मंच पर पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माण टीम से शुरुआती दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है और मेकर प्रोजेक्ट पर सहमत हैं। अब जल्द ही पूज्य महाराज श्री और उनके आश्रम के वरिष्ठ शिष्यों से मुलाकात कर आधिकारिक सहमति ली जाएगी। फिल्म में मुख्य कलाकारों का चयन भी आश्रम और शिष्यों के परामर्श के आधार पर किया जाएगा।

‘हनुमान अंश’ से मिली प्रेरणा

हिमांगी सखी ने स्पष्ट किया कि ‘राधा अंश’ बनाने का विचार ‘हनुमान अंश’ की सफलता से प्रेरित है, जिसमें नीम करोली बाबा के बचपन से लेकर उनके संत बनने तक के सफर और मानवीय मूल्यों को दिखाया गया है। संत प्रेमानंद महाराज को ब्रज क्षेत्र में राधारानी की भक्ति का प्रतिरूप माना जाता है, इसीलिए इस प्रोजेक्ट का शीर्षक ‘राधा अंश’ तय किया गया है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के नामों की चर्चा

फिल्म का ऐलान होते ही भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के नामों को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे हैं। चूंकि दोनों लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के प्रति अगाध श्रद्धा रखते हैं और अक्सर वृंदावन आकर उनके दर्शन करते हैं, इसलिए प्रशंसकों के बीच उनके इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, हिमांगी सखी ने साफ किया है कि औपचारिक स्वीकृति मिलने के बाद ही कास्टिंग का अंतिम विवरण साझा किया जाएगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Haiwaan Review: ‘हैवान’ में दिखा अक्षय का खतरनाक डार्क रूप और सैफ का अलग अंदाज; प्रियदर्शन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर ने बांधा समां

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

‘हनुमान अंश’ के बाद अब संत प्रेमानंद महाराज पर बनेगी फिल्म; हिमांगी सखी ने की घोषणा प्रियदर्शन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर में दिखा अक्षय-सैफ का नया अंदाज ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर अभेद्य सुरक्षा घेरे में राजधानी दिल्ली रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे दिल्ली श्रीकृष्ण राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर में अलका पाठक ने कैनवास पर उकेरी श्रीकृष्ण-सुदामा मित्रता की लीला ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने रचा इतिहास फिल्म हनुमान अंश के मेकर्स ने किया ट्रिलॉजी का ऐलान एप्पल ने लॉन्च की नई iPhone 18 Pro सीरीज और AirPods 5