Wed, Sep 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP Teacher Recruitment: यूपी में शिक्षक बनने का बड़ा अवसर; सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक 15,012 पदों पर निकली बंपर भर्तियां

by Tarun Bhardwaj • September 16, 2026
Massive recruitment drive launched for posts ranging from Assistant Teacher to PGT

UP Teacher Recruitment: यूपी में शिक्षक बनने का बड़ा अवसर; सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक 15,012 पदों पर निकली बंपर भर्तियां

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 15,012 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता (PGT) के पदों पर भर्ती के लिए दो अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं। भर्ती में सहायक अध्यापक के 12,405 और PGT के 2,607 पद शामिल हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है।

सहायक अध्यापक के 12,405 पद

आयोग के विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत सहायक अध्यापक के कुल 12,405 पदों पर भर्ती होगी। इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के संबद्ध प्राथमिक वर्ग में 897 सहायक अध्यापक और बेसिक शिक्षा विभाग में 11,508 सहायक अध्यापक (शहरी) के पद शामिल हैं।

सहायक अध्यापक पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 है, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन 19 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकेगा। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

PGT के 2,607 पदों पर भर्ती

आयोग ने विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता संवर्ग यानी PGT के 2,607 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। PGT भर्ती की लिखित परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को होगी।

OTR के बाद ही कर सकेंगे आवेदन

UPESSC ने इस भर्ती प्रक्रिया में One-Time Registration (OTR) व्यवस्था लागू की है। अभ्यर्थियों को संबंधित पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आयोग ने उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती का विस्तृत विज्ञापन, पात्रता शर्तें और निर्देश पुस्तिका ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है।

महत्वपूर्ण तारीखें एक नजर में

सहायक अध्यापक

आवेदन शुरू: 16 सितंबर 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2026
आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि: 19 अक्टूबर 2026
परीक्षा: 3 और 4 दिसंबर 2026

PGT/प्रवक्ता

आवेदन शुरू: 18 सितंबर 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2026
आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2026
परीक्षा: 15 और 16 दिसंबर 2026

आवेदन शुल्क भी अलग-अलग निर्धारित

सहायक अध्यापक भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये, जबकि एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों को 300 रुपये शुल्क देना होगा।

वहीं, PGT/प्रवक्ता भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1,500 रुपये, एससी और एसटी वर्ग के लिए 750 रुपये तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी पात्रता, विषयवार योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी के लिए UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विज्ञापन और निर्देश पुस्तिका देखें।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking: मथुरा में सपा नेता डॉ. राजन रिजवी ने महिला बैंककर्मी को वॉट्सऐप पर भेजा ‘IAS बनवाने का ऑफर’; FIR दर्ज

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Vijay और Trisha Krishnan के यूके लुक पर बोलीं अभिनेत्री अंबिका कपिल शर्मा की Netflix पर फिर होगी धमाकेदार वापसी यूपी में सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक 15,012 पदों पर निकली बंपर भर्तियां महिला बैंक कर्मचारी से जुड़े मामले में पूर्व सपा नेता डॉ. राजन रिजवी पर एफआईआर दर्ज मथुरा जिले में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत गोवेर्धन में गिरिराज परिक्रमा कर रही मुंबई की युवती पर हमला ब्रेंडन टेलर ने सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोडा