Wed, Sep 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking: मथुरा में सपा नेता डॉ. राजन रिजवी ने महिला बैंककर्मी को वॉट्सऐप पर भेजा ‘IAS बनवाने का ऑफर’; FIR दर्ज

by Tarun Bhardwaj • September 16, 2026
SP leader Dr. Rajan Rizvi

Breaking: मथुरा में सपा नेता डॉ. राजन रिजवी ने महिला बैंककर्मी को वॉट्सऐप पर भेजा ‘IAS बनवाने का ऑफर’; FIR दर्ज

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जिले में एक महिला बैंक कर्मचारी को अश्लील मैसेज भेजने और सपा की सरकार बनने पर आईएएस (IAS) बनवाने का झांसा देने के मामले में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव डॉ. राजन रिजवी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धारा 67 सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला तूल पकड़ते ही समाजवादी पार्टी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजन रिजवी को उनके पद से हटा दिया है।

बैंक में पीछा करने और जासूसी के गंभीर आरोप

पीड़ित महिला ने बताया कि वह मथुरा के एक सरकारी बैंक में कस्टमर सर्विस एसोसिएट के पद पर तैनात हैं। उनके पति मथुरा में ही वन विभाग में अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। आरोपी सपा नेता डॉ. राजन रिजवी का आवास वन विभाग के कार्यालय के पास में स्थित है। आरोपी पीएचडी डिग्री धारक है और फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में पढ़ाता है। वह लंबे समय से समाजवादी पार्टी में सक्रिय है और पूर्व में नगर अध्यक्ष भी रह चुका है।

पीड़िता के अनुसार मॉर्निंग वॉक के दौरान उनकी मुलाकात सपा नेता से हुई थी। इसके बाद आरोपी आए दिन बैंक आकर महिला को घूरने लगा और उनका निजी मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। नंबर पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे जाने पर जब महिला ने मना किया, तो आरोपी सपा सरकार आने पर आईएएस बनवाने का ऑफर देने लगा।

नंबर ब्लॉक किए जाने के बाद आरोपी महिला और उनके पति की निजी जानकारियां जुटाने लगा। आरोपी पर महिला के आवास के आसपास देखे जाने, उनकी गाड़ी की तस्वीरें लेने और ड्राइवर-रसोइए से जानकारी जुटाने के आरोप हैं। महिला के पति की नौकरी और आवाजाही से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं भी जुटाए जाने की बात कही गई है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि इन जानकारियों का इस्तेमाल उनके परिवार के खिलाफ किसी साजिश में किया जा सकता है।

महिला की शिकायत पर शहर कोतवाली में आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला ने अपनी शिकायत में निजी सुरक्षा और जानकारियों के लीक होने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। महिला ने पुलिस से सबूतों और गवाहों के आधार पर जांच कर सुरक्षा प्रदान करने तथा कठोर कार्रवाई की मांग की है।

सपा ने पद से हटाया

मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शकील नदवी ने आधिकारिक पत्र जारी कर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने डॉ. राजन रिजवी को तत्काल प्रभाव से प्रदेश महासचिव के पद से मुक्त कर दिया है।

वहीं अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा और अन्य पदाधिकारियों ने पीड़िता के परिजनों के साथ सीओ सिटी आशना चौधरी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों से आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों और स्क्रीनशॉट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के साथ ही आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कदम उठाए जा रहे हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: जिले में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’; डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने की समीक्षा बैठक

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

यूपी में सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक 15,012 पदों पर निकली बंपर भर्तियां महिला बैंक कर्मचारी से जुड़े मामले में पूर्व सपा नेता डॉ. राजन रिजवी पर एफआईआर दर्ज मथुरा जिले में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत गोवेर्धन में गिरिराज परिक्रमा कर रही मुंबई की युवती पर हमला ब्रेंडन टेलर ने सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोडा 10 किलो सोना उड़ाने वाला व्यापारी का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार महिला बाइक सवार को टक्कर मारने के मामले में कार चालक दौसा से हिरासत में