Sun, Sep 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Golmaal 5: गोलमाल 5 की रिलीज डेट का खुलासा; अजय देवगन और अक्षय कुमार की जोड़ी दिखाएगी कमाल, सिनेमाघरों में जल्द देगी दस्तक

by Tarun Bhardwaj • September 20, 2026
Golmaal 5 release date revealed

Golmaal 5: गोलमाल 5 की रिलीज डेट का खुलासा; अजय देवगन और अक्षय कुमार की जोड़ी दिखाएगी कमाल, सिनेमाघरों में जल्द देगी दस्तक

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन आने वाले सालों में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं। फैंस अभी उनकी चर्चित फिल्म ‘दृश्यम 3’ का बेसब्री से इंतजार कर ही रहे थे कि इसी बीच मेकर्स ने मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल 5’ को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने एक मजेदार नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी ‘गोलमाल 5’

रोहित शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर साझा किया, जिसमें गोपाल की पूरी मंडली बाइक पर सवार नजर आ रही है। पोस्टर शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, “हंसी, मस्ती, जॉय, खुशियां और परिवार…बस कुछ और नहीं। गोलमाल 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”

इस घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया है और इस सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी की वापसी को लेकर हर तरफ चर्चा शुरू हो गई है।

अक्षय कुमार और शरमन जोशी की हुई सरप्राइज एंट्री

रोहित शेट्टी ने हालांकि फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के नाम पर से सस्पेंस अभी तक नहीं उठाया है, लेकिन ‘गोलमाल 5’ की स्टारकास्ट को लेकर दो बड़े खुलासे जरूर हुए हैं।
पहली ‘गोलमाल’ में अपने लक्ष्मण के किरदार से लोगों को हंसाने वाले शरमन जोशी एक लंबे समय के बाद इस पांचवीं फ्रेंचाइजी के साथ वापसी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार इस फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे।

सफल रहा है ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी का सफर

रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल’ सीरीज का हर भाग दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने में कामयाब रहा है। पहली फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट साबित हुई थी। ‘गोलमाल रिटर्न्स’ में करीना कपूर का सीरियल ड्रामा और ‘गोलमाल 3’ में गोपाल की उंगली तोड़ने की आदत तथा माधव व गोपू की नोक-झोंक को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

चौथी किस्त ‘गोलमाल अगेन’ में रोहित शेट्टी ने कॉमेडी के साथ-साथ हॉरर का तड़का लगाया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे। अब अक्षय कुमार और शरमन जोशी के जुड़ने से पांचवीं फ्रेंचाइजी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार रोहित शेट्टी पर्दे पर क्या नया कमाल लेकर आते हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Radha Ashtami: श्री राधारानी की प्राकट्य भूमि रावल गांव में राधा जन्मोत्सव की गूंज; पावन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

DUSU Chunav में ABVP का फिर लहराया परचम 20वें रोजगार मेले में पीएम मोदी ने बांटे 51 हजार नियुक्ति पत्र राधा अष्टमी पर राधारानी की प्राकट्य भूमि रावल गांव में राधा जन्मोत्सव की धूम आज श्री राधारानी के अलौकिक रूप में दर्शन दे रहे हैं ठाकुर बांके बिहारी जी बरसाने में भोर 4 बजे वेदमंत्रों के साथ प्रकट हुईं श्रीराधारानी चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य पर फैसला बीसीसीआई अधिकारियों के हाथ मथुरा में UPI पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन ऑस्कर 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी मराठी फिल्म ‘गोंधल’