Sun, Sep 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Xiaomi 18 Pro सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म; गीकबेंच पर लिस्ट हुआ Xiaomi 18 Pro Max, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

by Tarun Bhardwaj • September 20, 2026
Xiaomi 18 Pro series launch date confirmed

Xiaomi 18 Pro सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म; गीकबेंच पर लिस्ट हुआ Xiaomi 18 Pro Max, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। टेक दिग्गज शाओमी (Xiaomi) ने अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 18 Pro के जल्द लॉन्च होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। कंपनी इस सीरीज को इसी महीने सितंबर के आखिर में बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। हालांकि, शाओमी ने अभी तक सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। इस सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Xiaomi 18 Pro Max को हाल ही में सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया है, जहां से इसके कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स उजागर हुए हैं।

यह स्मार्टफोन पिछले साल आए Xiaomi 17 Pro Max का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इसमें बैक पैनल पर एक वर्सटाइल सेकेंडरी डिस्प्ले भी देखने को मिलेगा। हाल ही में कंपनी ने अपने घरेलू मार्केट में Xiaomi 18 Pro Fold को भी पेश किया है।

गीकबेंच लिस्टिंग से सामने आए दमदार स्पेसिफिकेशन्स

चीनी कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन गीकबेंच पर मॉडल नंबर M610BB के साथ लिस्ट हुआ है। बेंचमार्क टेस्टिंग में इस फोन ने बेहतरीन स्कोर हासिल किया है। गीकबेंच पर सिंगल-कोर टेस्ट में इस फोन ने 3,381 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,920 प्वाइंट्स दर्ज किए हैं। Xiaomi 18 Pro Max में क्वालकॉम का लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट (मॉडल नंबर QTI SM8950) मिलेगा। यह एक 2nm आर्किटेक्चर पर बना बेहद पावरफुल चिपसेट होगा, जिसे आगामी क्वालकॉम समिट में पेश किया जाना है। लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन Android 17 पर आधारित HyperOS 4 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। इसके साथ ही फोन में 16GB रैम का सपोर्ट मिलेगा।

सितंबर के अंत में होगी Xiaomi 18 Pro सीरीज की एंट्री

कंपनी ने अपनी इस नई प्रो सीरीज के तहत दो मॉडल – Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max लॉन्च करने की योजना बनाई है। दोनों ही स्मार्टफोन वर्सटाइल ब्लैक स्क्रीन और बैक पैनल पर एक रियर डिस्प्ले के साथ आएंगे।

इस सीरीज के दोनों मॉडल्स में काफी हद तक एक जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। हालांकि कुछ हार्डवेयर और कैमरा सेटअप में अंतर देखने को मिल सकता है।

Xiaomi 17 Pro Max की तुलना में कितना अलग?

पिछला मॉडल Xiaomi 17 Pro Max 6.9 इंच के LTPO AMOLED डिस्प्ले और 2.9 इंच के सेकेंडरी रियर डिस्प्ले के साथ आता है। उसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 7500mAh की बड़ी बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। ऐसे में नए Xiaomi 18 Pro Max से 2nm प्रोसेसर और लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ परफॉरमेंस में बड़े अपग्रेड की उम्मीद की जा रही है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Radha Ashtami: श्री राधारानी की प्राकट्य भूमि रावल गांव में राधा जन्मोत्सव की गूंज; पावन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

DUSU Chunav में ABVP का फिर लहराया परचम 20वें रोजगार मेले में पीएम मोदी ने बांटे 51 हजार नियुक्ति पत्र राधा अष्टमी पर राधारानी की प्राकट्य भूमि रावल गांव में राधा जन्मोत्सव की धूम आज श्री राधारानी के अलौकिक रूप में दर्शन दे रहे हैं ठाकुर बांके बिहारी जी बरसाने में भोर 4 बजे वेदमंत्रों के साथ प्रकट हुईं श्रीराधारानी चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य पर फैसला बीसीसीआई अधिकारियों के हाथ मथुरा में UPI पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन ऑस्कर 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी मराठी फिल्म ‘गोंधल’