Sat, Sep 19th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राधाष्टमी पर बरसाना में उमड़ा आस्था का महासैलाब; सफेद छतरी में विराजमान हुईं श्री लाडली जी, 28 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

by Tarun Bhardwaj • September 19, 2026
A massive surge of devotees in Barsana on Radhashtami

राधाष्टमी पर बरसाना में उमड़ा आस्था का महासैलाब; सफेद छतरी में विराजमान हुईं श्री लाडली जी, 28 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, बरसाना (मथुरा)।  राधाष्टमी के शुभ अवसर पर बरसाना धाम में आस्था और भक्ति का अनुपम नजारा देखने को मिला। देश-विदेश के कोने-कोने से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने श्री लाडली जी महाराज के भव्य दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरी बरसाना नगरी ‘राधे-राधे’ और राधारानी के जयकारों से गुंजायमान रही, जिससे संपूर्ण वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

इस वर्ष प्रशासनिक सतर्कता और बेहतर प्रबंधन के चलते लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बेहद सुगमता और सुरक्षित माहौल में दर्शन किए।

सफेद छतरी में विराजमान हुईं श्री लाडली जी

राधाष्टमी के इस पावन अवसर पर बरसाना स्थित लाडली जी मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। सफेद छतरी में विराजमान श्री लाडली जी महाराज के दर्शन पाने के लिए तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं।
मंदिर परिसर से लेकर बरसाना की गलियों तक केवल राधारानी के जयघोष सुनाई दे रहे थे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर अनुशासित तरीके से दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

28 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन: एसपी ग्रामीण

सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपी ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने प्रशासनिक तैयारियों और व्यवस्था की जानकारी दी। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के अनुसार, राधाष्टमी के इस पावन पर्व पर लगभग 28 लाख श्रद्धालुओं ने राधारानी के सुगम दर्शन किए।

श्रद्धालुओं की सहूलियत और सुरक्षित आवागमन के लिए प्रशासन की ओर से विशेष कॉरिडोर बनाए गए थे। इन कॉरिडोर के माध्यम से भीड़ को नियंत्रित करते हुए श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से मंदिर तक पहुंचाया गया।

कड़े सुरक्षा घेरे में संपन्न हुआ मेला

बरसाना में राधाष्टमी पर जुटी विशाल भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए थे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूरी भीड़ पर नियंत्रण रखने और श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन के लिए लगातार सीसीटीवी और पुलिस बल के जरिए निगरानी रखी गई।

बेहतर रूट डायवर्जन और व्यवस्थित प्रवेश-निकास द्वारों का पूरा इंतज़ाम किया गया था। इन्हीं इंतजामों की वजह से इतनी बड़ी संख्या में भक्तों के आगमन के बावजूद कोई अव्यवस्था नहीं फैली और मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: 20वां रोजगार मेला: पीएम मोदी ने बांटे 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र; कहा- ‘2047 तक विकसित भारत बनाने में युवाओं की बड़ी भूमिका’

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

DUSU Chunav में ABVP का फिर लहराया परचम 20वें रोजगार मेले में पीएम मोदी ने बांटे 51 हजार नियुक्ति पत्र राधा अष्टमी पर राधारानी की प्राकट्य भूमि रावल गांव में राधा जन्मोत्सव की धूम आज श्री राधारानी के अलौकिक रूप में दर्शन दे रहे हैं ठाकुर बांके बिहारी जी बरसाने में भोर 4 बजे वेदमंत्रों के साथ प्रकट हुईं श्रीराधारानी चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य पर फैसला बीसीसीआई अधिकारियों के हाथ मथुरा में UPI पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन ऑस्कर 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी मराठी फिल्म ‘गोंधल’