Sat, Sep 19th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

20वां रोजगार मेला: पीएम मोदी ने बांटे 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र; कहा- ‘2047 तक विकसित भारत बनाने में युवाओं की बड़ी भूमिका’

by Tarun Bhardwaj • September 19, 2026
PM Modi distributed over 51,000 appointment letters

20वां रोजगार मेला: पीएम मोदी ने बांटे 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र; कहा- ‘2047 तक विकसित भारत बनाने में युवाओं की बड़ी भूमिका’

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आयोजित 20वें राष्ट्रीय रोजगार मेला में 51 हजार से अधिक नवनिर्वाचित युवाओं को वर्चुअली नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर देश भर के युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वे एक ऐसे समय में भारत सरकार के साथ जुड़ रहे हैं, जब देश 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के एक बहुत बड़े लक्ष्य की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नए कर्मचारियों से ऐसा हर निर्णय लेने का आह्वान किया जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के अभियान को निरंतर सशक्त बनाए।

त्योहारों के मौसम में हजारों परिवारों के घर पहुंचीं खुशियां

देश भर में आगामी त्योहारों के माहौल का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि आज हजारों परिवारों के जीवन में नई खुशियां आई हैं।

युवा जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसके पीछे उनकी अपनी मेहनत के साथ-साथ उनके माता-पिता और परिजनों की वर्षों की तपस्या शामिल है। उन्होंने नए सरकारी सेवकों को याद दिलाया कि एक युवा होने के नाते समाज और अन्य युवाओं के प्रति उनकी एक विशेष जिम्मेदारी बनती है।

छोटे शहरों में बढ़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम और ब्रिक्स पहल

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत के तेजी से बदलते औद्योगिक और तकनीकी परिदृश्य पर भी प्रकाश डाला। भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। अब यह केवल बड़े महानगरों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के करीब आधे मान्यता प्राप्त (रिकग्नाइज्ड) स्टार्टअप टियर-2 और टियर-3 शहरों से आ रहे हैं।

हाल ही में संपन्न हुए ब्रिक्स सम्मेलन का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि भारत ने ‘ब्रिक्स कनेक्ट’ और ‘ब्रिक्स MSME कोऑपरेशन पोर्टल’ जैसी पहल शुरू की हैं। इन पहलों का उद्देश्य साझेदारी का लाभ सरकारों के अलावा उद्यमियों, किसानों, महिलाओं और युवाओं तक पहुंचाना है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, स्किल इंडिया मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और अप्रेंटिसशिप जैसे प्रयासों से युवाओं की शिक्षा और कौशल को बदलती अर्थव्यवस्था की जरूरतों के अनुरूप बनाया जा रहा है।

12.75 लाख से अधिक को मिली नौकरियां

20वें रोजगार मेला का आयोजन देश भर के 45 प्रमुख स्थानों पर किया गया। नियुक्ति पत्र पाने वाले युवा केंद्र सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों में सेवाएं देंगे। इनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और रक्षा मंत्रालय शामिल हैं। पीएम मोदी ने 22 अक्टूबर 2022 को रोजगार मेले के पहले चरण की शुरुआत की थी।

तब से लेकर अब तक विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में लगभग 12.75 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Radha Ashtami: श्री राधारानी की प्राकट्य भूमि रावल गांव में राधा जन्मोत्सव की गूंज; पावन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

20वें रोजगार मेले में पीएम मोदी ने बांटे 51 हजार नियुक्ति पत्र राधा अष्टमी पर राधारानी की प्राकट्य भूमि रावल गांव में राधा जन्मोत्सव की धूम आज श्री राधारानी के अलौकिक रूप में दर्शन दे रहे हैं ठाकुर बांके बिहारी जी बरसाने में भोर 4 बजे वेदमंत्रों के साथ प्रकट हुईं श्रीराधारानी चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य पर फैसला बीसीसीआई अधिकारियों के हाथ मथुरा में UPI पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन ऑस्कर 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी मराठी फिल्म ‘गोंधल’ बरसाना में राधाष्टमी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बने विशेष मूवमेंट कॉरिडोर