Tue, Sep 22nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Asian Games 2026: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से हराकर जीता गोल्ड मेडल; रचा नया इतिहास

by Tarun Bhardwaj • September 22, 2026
Indian women's team won the gold medal by defeating Sri Lanka

Asian Games 2026: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से हराकर जीता गोल्ड मेडल; रचा नया इतिहास

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 147 रनों के विशाल अंतर से हराते हुए इस एशियाई खेलों में भारत की झोली में पहला गोल्ड मेडल डाला। श्रीलंका को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

भारत ने बनाया ऐतिहासिक स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 99 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई।

स्मृति मंधाना ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों पर 5 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 79 रनों की तूफानी पारी खेली। शेफाली वर्मा ने 48 रन बनाए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 19 रन बनाकर आउट हुईं।

इसके बाद ऋचा घोष ने 22 गेंदों में नाबाद 49 रनों की आतिशी पारी खेलकर भारत का स्कोर 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन तक पहुंचाया।

भारत की टी20 में सबसे बड़ी जीत

217 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के कसौटी पर खरी नहीं उतर सकी। दबाव में उतरी श्रीलंकाई टीम के लगातार विकेट गिरते रहे, जहां सलामी बल्लेबाज इमेशा दुलानी 3 रन और हसिनी परेरा बिना खाता खोले ही आउट हो गईं।

श्रीलंका की ओर से कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने सर्वाधिक 29 रन और कविशा दिलहारी ने 11 रन बनाए, लेकिन इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकी।

भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे श्रीलंकाई टीम 15.4 ओवर में महज 69 रन पर सिमट गई, जिसमें भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि श्री चरनी और श्रेयांका पाटिल को 2-2 सफलताएं मिलीं। रनों के अंतर के लिहाज से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय महिला टीम की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Rajya Sabha Elections: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान; 16 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से हराकर जीता गोल्ड मेडल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगा अखिलेश यादव का पोस्टर बना चर्चा का विषय बंगाली और हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का निधन स्कूली शिक्षा में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी Asian Games 2026 से पहले कल जापान से भिड़ेगी श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया छाता में प्रशासनिक कार्रवाई के बाद फिर सुलग उठा किसान आंदोलन