Mon, Oct 12th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Rajya Sabha Elections: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान; 16 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट

by Tarun Bhardwaj • September 22, 2026
Elections announced for 11 Rajya Sabha seats in Uttar Pradesh and Uttarakhand

Rajya Sabha Elections: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान; 16 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की एक रिक्त राज्यसभा सीट पर उपचुनाव भी आयोजित किया जाएगा। तीनों राज्यों में 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा और उसी दिन शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

राज्यसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया की अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 तय की गई है, जिसके बाद 7 अक्टूबर 2026 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

प्रत्याशी 9 अक्टूबर 2026 तक अपना नाम वापस ले सकेंगे, जिसके बाद 16 अक्टूबर 2026 को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन यानी 16 अक्टूबर 2026 को शाम 5:00 बजे से मतगणना शुरू होगी और पूरी चुनाव प्रक्रिया 19 अक्टूबर 2026 तक संपन्न कर ली जाएगी।

उत्तर प्रदेश से जिनका कार्यकाल हो रहा है समाप्त

उत्तर प्रदेश की जिन 10 सीटों पर चुनाव होने जा रहा है, उनमें सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की 8, समाजवादी पार्टी (सपा) की 1 और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की 1 सीट शामिल है:

  1. हरदीप सिंह पुरी (बीजेपी)
  2. अरुण सिंह (बीजेपी)
  3. बी.एल. वर्मा (बीजेपी)
  4. नीरज शेखर (बीजेपी)
  5. बृजलाल (बीजेपी)
  6. गीता शाक्य (बीजेपी)
  7. सीमा द्विवेदी (बीजेपी)
  8. डॉ. दिनेश शर्मा (बीजेपी – अंडमान एवं निकोबार का उपराज्यपाल बनने के बाद पद से इस्तीफा दिया)
  9. प्रो. रामगोपाल यादव (समाजवादी पार्टी)
  10. रामजी गौतम (बहुजन समाज पार्टी)

उत्तराखंड की सीट का गणित

उत्तराखंड की एकमात्र राज्यसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिस पर नए सिरे से चुनाव कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त हो रहा है, जिसके चलते निर्वाचन आयोग ने समय रहते चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने का निर्णय लिया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Lucknow: सपा कार्यालय के बाहर लगा अखिलेश यादव का पोस्टर बना चर्चा का विषय, ‘विजय भव: 2027’ के संदेश से गरमाई सियासत

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र की बाद चौकी के पास चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार सारा तेंदुलकर के 29वे जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर ने साझा किया भावुक संदेश फेस्टिव सीजन के लिए Apple ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले स्पेशल एडिशन AirPods मथुरा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल; SSP श्लोक कुमार ने 23 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले विपक्ष के आज सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले CJI जस्टिस सूर्यकांत का बड़ा बयान आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा विपक्ष मथुरा में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से छाए बादल