Tue, Sep 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा कलेक्ट्रेट पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन; आगरा में गिरफ्तार पार्टी नेताओं की रिहाई की उठाई मांग

by Tarun Bhardwaj • September 29, 2026
Protest by Mahila Congress workers at the Mathura Collectorate

मथुरा कलेक्ट्रेट पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन; आगरा में गिरफ्तार पार्टी नेताओं की रिहाई की उठाई मांग

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध और आगरा में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार दोपहर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मथुरा जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और गिरफ्तार किए गए पार्टी पदाधिकारियों की तत्काल रिहाई की मांग रखी।

वोटों की चोरी और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई का लगाया आरोप

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं कांग्रेस नेता गीता दिवाकर ने कहा कि एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूचियों में गड़बड़ी कर वोटों की चोरी की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस कार्यकर्ता इस अनियमितता के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध दर्ज करा रहे हैं, तो प्रशासन द्वारा उन पर दमनकारी कार्रवाई की जा रही है, जो पूरी तरह से अनुचित है।

परिजनों व नेताओं से मिलने की अनुमति देने की मांग

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों का हवाला देते हुए कहा कि विरोध दर्ज कराना हर राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि आगरा में हिरासत में लिए गए कांग्रेस पदाधिकारियों से उनके परिजनों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को मिलने नहीं दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि अविलंब मुलाकात की अनुमति दी जाए और गिरफ्तार नेताओं को बिना शर्त रिहा किया जाए।

28 सितंबर के प्रदर्शन से जुड़ा है पूरा मामला

गौरतलब है कि 28 सितंबर को आगरा स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक निवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। इस मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनिल यादव और मथुरा जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की गिरफ्तारी की बात सामने आई है। इसी कार्रवाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने मथुरा में मोर्चा खोलते हुए शासन तक अपनी बात पहुंचाई है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura: मिशन 2027 को लेकर 3-4 अक्टूबर को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो दिवसीय उच्चस्तरीय समन्वय बैठक

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Oppo K14 Plus भारत में लॉन्च हुआ यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवारों के नाम मथुरा कलेक्ट्रेट पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन Asian Games 2026 में भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने रचा इतिहास मथुरा में 3-4 अक्टूबर को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो दिवसीय उच्चस्तरीय समन्वय बैठक पूर्व IAS दिव्या मित्तल का राजनीति में कदम; निर्दलीय रहकर करेंगी जनसेवा मथुरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; IAS सलोनी गौतम बनीं गोवर्धन की नई SDM बैंक हड़ताल के बीच वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला; 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक