Sat, Oct 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

IND vs PAK: भारत ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत; फाइनल मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को 19 रन से हराकर जीता स्वर्ण पदक

by Tarun Bhardwaj • October 3, 2026
India registers a historic victory in the IND vs PAK match

IND vs PAK: भारत ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत; फाइनल मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को 19 रन से हराकर जीता स्वर्ण पदक

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। एशियाई खेलों के क्रिकेट स्पर्धा में भारतीय पुरुष टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को 19 रन से पराजित कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इससे पूर्व भारतीय महिला टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता था, जिसके साथ ही भारत ने महिला और पुरुष दोनों वर्गों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। मुकाबला गंवाने के बाद विपक्षी टीम को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

अभिषेक शर्मा का धमाकेदार अर्धशतक

एशियाई खेलों के IND vs PAK मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे वैभव सूर्यवंशी ने 9 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 15 रन बनाए और जल्द आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए संजू सैमसन भी 4 गेंदों में केवल 2 रन ही बना सके।

इसके बाद सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आक्रामक रुख अपनाया और मैदान के चारों तरफ आकर्षक शॉट लगाए। कप्तान श्रेयस अय्यर (24 गेंदों में 21 रन) का साथ मिलने के बीच अभिषेक शर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी और 28 गेंदों पर 7 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 61 रनों की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली।

तिलक वर्मा और शिवम दुबे की आतिशी बल्लेबाजी

मध्यक्रम में रनगति थोड़ी धीमी पड़ने के बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने अंतिम ओवरों में गियर बदला और तेजी से रन बटोरे। तिलक वर्मा ने मात्र 22 गेंदों पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 51 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 15 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों के साथ 27 रनों का उपयोगी योगदान दिया। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

192 पर सिमटी पाकिस्तानी टीम

212 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। कप्तान साहिबजादा फरहान 11 गेंदों में 10 रन और उस्मान खान मात्र 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। माज सदाकत ने 18 गेंदों में 23 रन बनाकर पारी संभालने का प्रयास किया, लेकिन तीन विकेट जल्दी गिर जाने से टीम उबर नहीं पाई। इसके बाद हसन नवाज और सैम अयूब के बीच साझेदारी हुई, परंतु रनगति आवश्यकता के अनुरूप नहीं बढ़ सकी। भारतीय गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के आगे विरोधी टीम 20 ओवरों में केवल 192 रन ही बना सकी।

गेंदबाजी में पटेल, सुंदर और दुबे को मिली सफलता

एशियाई खेलों के IND vs PAK फाइनल मुकाबले में भारत की ओर से गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने 4 ओवरों में 29 रन देकर 2 विकेट झटके। वॉशिंगटन सुंदर ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 29 रन देकर 2 सफलताएं प्राप्त कीं। शिवम दुबे ने 3 ओवरों में 33 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवरों में 33 रन दिए हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। इस जीत के साथ ही भारतीय दल ने खेल महोत्सव में अपनी श्रेष्ठता साबित की।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Vrindavan: नोएडा से वृंदावन आई 35 वर्षीय युवती लापता; वृंदावन पहुंचे परिजनों ने प्रशासन से मांगी मदद

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Asian Games 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन एशियाई खेलों के IND vs PAK फाइनल मैच में भारत ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत नोएडा की 35 वर्षीय युवती से संपर्क न होने पर वृंदावन पहुंचे परिजन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लॉन्च किया ‘सत्याग्रह’ पोर्टल पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस; वैभव सूर्यवंशी 15 रन बनाकर आउट Asian Games 2026 में प्रणवी उर्स ने गोल्फ में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास 3 महीने से लापता बेटे अनुज की वापसी की मांग को लेकर केली कुंज आश्रम के बाहर परिजन का धरना भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया