Tue, Oct 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

World: हमले के दौरान कैप्टन स्मित की खोपड़ी में हुआ था ‘डिप्रेस्ड फ्रैक्चर’; अबू धाबी के सैन्य अस्पताल में चल रहा है इलाज

by Tarun Bhardwaj • October 6, 2026
Captain Smit suffered a 'depressed skull fracture' during the attack

World: हमले के दौरान कैप्टन स्मित की खोपड़ी में हुआ था ‘डिप्रेस्ड फ्रैक्चर’; अबू धाबी के सैन्य अस्पताल में चल रहा है इलाज

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ (Flydubai) की उड़ान में कॉकपिट के भीतर हुई गंभीर हिंसक घटना के दौरान साहस दिखाने वाले कैप्टन स्मित के स्वास्थ्य को लेकर अहम जानकारियां सामने आई हैं। ओमान निवासी सह-पायलट हम्मामी द्वारा किए गए हमले में कैप्टन स्मित को गंभीर चोटें आई थीं, जिसमें उनकी खोपड़ी पर हुआ वार भी शामिल है।

प्राप्त जानकारी और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हमले के दौरान कैप्टन स्मित की खोपड़ी में ‘डिप्रेस्ड फ्रैक्चर’ (Depressed Fracture) हो गया था। घटना के तुरंत बाद सऊदी अरब के ताबुक स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक व आपातकालीन उपचार दिया।

अबू धाबी के सैन्य अस्पताल में चल रहा है इलाज

सऊदी अरब में शुरुआती चिकित्सा सुविधा देने के बाद कैप्टन स्मित को उन्नत व विशेष इलाज के लिए अबू धाबी स्थित सैन्य अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया। वर्तमान में विशेषज्ञों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने कैप्टन के परिजनों को उनसे मिलने की अनुमति प्रदान की है और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी नियमित अपडेट दिए जा रहे हैं।

स्थिति अब नियंत्रण में

चिकित्सकीय जानकारी के अनुसार, कैप्टन स्मित को खोपड़ी के अलावा शरीर के अन्य अंगों, छाती और पेट के ऊपरी हिस्से में भी चोटें और घाव आए हैं। हालांकि, अबू धाबी के सैन्य अस्पताल में भर्ती कैप्टन की स्थिति में अब धीरे-धीरे सुधार दर्ज किया जा रहा है।

रक्तस्राव और दर्द के बावजूद दिखाई थी बहादुरी

38 वर्षीय कैप्टन स्मित ने गंभीर रूप से घायल होने और अत्यधिक खून बहने के बावजूद अदम्य साहस का परिचय दिया था। उन्होंने गंभीर शारीरिक असहजता के बीच भी कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफलता पाई, जिससे केबिन क्रू और यात्रियों को अंदर आकर सह-पायलट को नियंत्रित करने में मदद मिली। इस साहसिक कदम के कारण विमान को सुरक्षित रूप से ताबुक हवाई अड्डे पर उतारा जा सका था।

क्या होता है ‘डिप्रेस्ड फ्रैक्चर’?

चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, खोपड़ी का ‘डिप्रेस्ड फ्रैक्चर’ तब होता है जब खोपड़ी की हड्डी टूटने के बाद उसका एक हिस्सा अंदर की ओर यानी मस्तिष्क की तरफ धंस जाता है। यह सामान्य हड्डी के स्तर से नीचे चला जाता है। यह एक गंभीर चिकित्सीय स्थिति मानी जाती है, क्योंकि धंसी हुई हड्डी मस्तिष्क पर दबाव डाल सकती है या आंतरिक क्षति पहुंचा सकती है। ऐसे मामलों में तत्काल सर्जरी या विशेष चिकित्सीय देखभाल की आवश्यकता होती है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए हेड कोच के नाम का किया ऐलान; सौरव गांगुली संभालेंगे टीम की कमान

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साध्वी इंदुलेखा ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपा पत्र सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी का चौथा सीसीटीवी वीडियो आया सामने विरक्त संत शिरोमणि पूज्य रमेश बाबा महाराज हुए ब्रह्मलीन वृन्दावन के रुक्मिणी विहार स्थित कान्हा माखन सोसाइटी में बंद फ्लैट में चोरी हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट्स की कप्तानी छोड़ने का किया ऐलान लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर के लेबर कैंप में लगी आग मथुरा में 20 लाख की रंगदारी न देने पर प्लॉट पर अंधाधुंध फायरिंग