Tue, Oct 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए हेड कोच के नाम का किया ऐलान; सौरव गांगुली संभालेंगे टीम की कमान

by Tarun Bhardwaj • October 6, 2026
Delhi Capitals announce the name of their new head coach

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए हेड कोच के नाम का किया ऐलान; सौरव गांगुली संभालेंगे टीम की कमान

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन 2027 से काफी पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) फ्रैंचाइजी ने बड़ा रणनीतिक फेरबदल करते हुए भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को अपना नया मुख्य कोच (Head Coach) नियुक्त किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक विशेष वीडियो शेयर करते हुए इस फैसले का आधिकारिक ऐलान किया। फ्रैंचाइजी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा— “दिल्ली, यह दादागिरी का समय है। सौरव गांगुली, टाइगर्स के नए हेड कोच।” सौरव गांगुली पूर्व भारतीय क्रिकेटर हेमंग बदानी की जगह यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे, जो पिछले सीजन तक टीम के हेड कोच का पद संभाल रहे थे।

हेमंग बदानी की जगह संभालेंगे कमान

दिल्ली कैपिटल्स की टीम IPL के इतिहास में उन चुनिंदा फ्रैंचाइजियों में शामिल है, जो आज तक एक बार भी IPL का खिताब अपने नाम नहीं कर सकी हैं। ट्रॉफी का सूखा खत्म करने के प्रयास में दिल्ली फ्रैंचाइजी अब तक कई दिग्गजों पर दांव लगा चुकी है। सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के इतिहास के 7वें हेड कोच बने हैं। उनसे पहले ग्रेगरी शिप्पर्ड, एरिक साइमंस, गैरी कर्स्टन, पैडी अप्टन, रिकी पोंटिंग और हेमंग बदानी इस पद पर काम कर चुके हैं।

दिल्ली फ्रैंचाइजी से रहा है ‘दादा’ का पुराना व गहरा नाता

सौरव गांगुली का दिल्ली कैपिटल्स के साथ रिश्ता काफी पुराना और मजबूत रहा है। मार्च 2019 में उन्हें पहली बार दिल्ली कैपिटल्स टीम का सलाहकार नियुक्त किया गया था। हालांकि, अक्टूबर 2019 में बीसीसीआई अध्यक्ष बनने पर हितों के टकराव के नियमों के कारण उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा था। बीसीसीआई में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद वे फिर से ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’ के रूप में फ्रैंचाइजी से जुड़े, जहाँ उन्होंने आईपीएल और डब्ल्यूपीएल दोनों में टीम प्रबंधन व बैकएंड ऑपरेशन्स की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका की एसए20 लीग के 2025 सीजन में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की स्वामित्व वाली टीम ‘प्रिटोरिया कैपिटल्स’ को मुख्य कोच के रूप में फाइनल तक पहुँचाया था।

पिछले 5 सालों का निराशाजनक रिकॉर्ड और बड़ी चुनौती

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले पांच आईपीएल सीजन बेहद निराशाजनक रहे हैं, क्योंकि टीम वर्ष 2022 से लगातार ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ने में नाकाम रही है। फ्रैंचाइजी ने अंतिम बार साल 2021 में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था, जबकि साल 2020 में उसने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था हालांकि उसे उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा था। इस लगातार गिरते ग्राफ और ट्रॉफी के लंबे इंतजार के बीच अब सौरव गांगुली के कंधों पर दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन में सुधार लाने और टीम को पहली बार आईपीएल चैंपियन बनाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Vrindavan: संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी का चौथा सीसीटीवी वीडियो आया सामने; दिखी घटना से पहले की गतिविधि

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साध्वी इंदुलेखा ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपा पत्र सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी का चौथा सीसीटीवी वीडियो आया सामने विरक्त संत शिरोमणि पूज्य रमेश बाबा महाराज हुए ब्रह्मलीन वृन्दावन के रुक्मिणी विहार स्थित कान्हा माखन सोसाइटी में बंद फ्लैट में चोरी हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट्स की कप्तानी छोड़ने का किया ऐलान लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर के लेबर कैंप में लगी आग मथुरा में 20 लाख की रंगदारी न देने पर प्लॉट पर अंधाधुंध फायरिंग