Tue, Oct 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Vrindavan: संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी का चौथा सीसीटीवी वीडियो आया सामने; दिखी घटना से पहले की गतिविधि

by Tarun Bhardwaj • October 6, 2026
A fourth CCTV video of Rasik Dulari, a disciple of Saint Premanand, has surfaced

Vrindavan: संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी का चौथा सीसीटीवी वीडियो आया सामने; दिखी घटना से पहले की गतिविधि

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन (मथुरा)। धर्मनगरी स्थित केली कुंज आश्रम से जुड़े 25 वर्षीय रसिक दुलारी शरण के आत्महत्या मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी का घटना से ठीक पहले का चौथा सीसीटीवी (CCTV) फुटेज वायरल हुआ है। इस वीडियो में वे अपने कमरे से बाहर निकलकर गैलरी के रास्ते सीढ़ियों की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन इस मामले में आश्रम से जुड़े दर्जनों लोगों से पूछताछ कर गहनता से साक्ष्यों की जांच कर रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखी घटना से पहले की गतिविधि

सामने आए चौथे सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, 25 वर्षीय रसिक दुलारी शरण सफेद रंग के हाफ कुर्ते और पीले रंग की धोती में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वे कमरे से निकलकर गैलरी की ओर धीरे-धीरे कदम बढ़ाते नजर आते हैं। चाल में कुछ लड़खड़ाहट दिखने के कारण आशंका जताई जा रही है कि उन्हें शारीरिक असहजता या चोट रही होगी। वे करीब 19 कदम चलने के बाद सीढ़ियों की ओर मुड़ते हुए देखे गए हैं।

25 सितंबर को हुई थी दुखद घटना

ज्ञात हो कि 25 सितंबर की सुबह केली कुंज ट्रस्ट की बहुमंजिला इमारत से गिरकर रसिक दुलारी शरण की दुखद मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद 26 सितंबर को यमुना तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था। इस दुखद मामले के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक के बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहे हैं, जिन्हें लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

पुलिस प्रशासन मुस्तैद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और जांच एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकरण में केली कुंज आश्रम और ट्रस्ट से जुड़े 30 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। सोशल मीडिया व मैसेजिंग ऐप्स पर फुटेज वायरल होने के स्रोत का पता लगाने के लिए भी डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और तथ्यों तथा साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: ब्रज के विरक्त संत शिरोमणि रमेश बाबा हुए ब्रह्मलीन; 90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, ब्रजभूमि में शोक की लहर

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी का चौथा सीसीटीवी वीडियो आया सामने विरक्त संत शिरोमणि पूज्य रमेश बाबा महाराज हुए ब्रह्मलीन वृन्दावन के रुक्मिणी विहार स्थित कान्हा माखन सोसाइटी में बंद फ्लैट में चोरी हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट्स की कप्तानी छोड़ने का किया ऐलान लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर के लेबर कैंप में लगी आग मथुरा में 20 लाख की रंगदारी न देने पर प्लॉट पर अंधाधुंध फायरिंग त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने वेरिएबल DA में की बढ़ोतरी यूपी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने घोषित किए 8 प्रत्याशी