Tue, Oct 13th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: नगर निगम कार्यालय में आयोजित हुई ‘संभव’ जनसुनवाई; नगर आयुक्त ने सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

by Tarun Bhardwaj • October 13, 2026
'Sambhav' public hearing held at the Municipal Corporation office

Mathura: नगर निगम कार्यालय में आयोजित हुई ‘संभव’ जनसुनवाई; नगर आयुक्त ने सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के भूतेश्वर स्थित कार्यालय में मंगलवार को ‘संभव’ जनसुनवाई का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों की शिकायतों को नोट कर उनके त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

भूतेश्वर जोन में प्राप्त हुईं 12 शिकायतें

भूतेश्वर जोन में आयोजित ‘संभव’ जनसुनवाई के दौरान कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अतिक्रमण की 4, जलकल विभाग की 4, प्रकाश व्यवस्था की 2 और सफाई व्यवस्था की 2 शिकायतें शामिल थीं। इनमें से प्रकाश व्यवस्था और सफाई से जुड़ी एक-एक शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

वृंदावन जोन की समस्याएं

वृंदावन जोन में कुल 4 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें निर्माण, अतिक्रमण, नजूल और जलकल विभाग से जुड़ी एक-एक शिकायत शामिल रही। इन सभी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के पास भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों को लंबित न रखा जाए और प्रत्येक मामले का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर हो, ताकि नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जनसुनवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त सुनीता सिंह व प्रियंका सिंह, जलकल महाप्रबंधक मोहम्मद अनवर ख्वाजा, मुख्य अभियंता निर्माण संजय सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामगोपाल, पशु कल्याण अधिकारी संतोष पाल, कर निर्धारण अधिकारी अरविंद, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल आरके सिंह और अवर अभियंता विद्युत एवं यांत्रिकी शैलेश सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking: त्योहारी सीजन से पहले UPI यूजर्स को बड़ी राहत; यूपीआई ट्रांजेक्शन पर MDR शुल्क फिलहाल के लिए टला

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

चीन की आपत्ति पर भारत का दो टूक जवाब; “लद्दाख भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है” दिवाली से पहले सीएम योगी का बड़ा तोहफा; प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा यूपीआई ट्रांजेक्शन पर MDR शुल्क फिलहाल के लिए टला पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य पहुंचे मथुरा; चित्रगुप्त पीठ पर की पूजा-अर्चना ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में पीएम नरेंद्र मोदी ने रखा विकास का नया दृष्टिकोण जंतर-मंतर पर सुबह प्रदर्शन के दौरान सौरव दास और आशुतोष रांका समेत कई CJP कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में आकृति अग्रवाल और क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपने रिश्ते को एक बार फिर से संवारने का निर्णय लिया