यूनिक समय, बरेली। दिवाली के पावन पर्व से ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों को एक बड़ी और सौगात दी है। बरेली पुलिस लाइन मैदान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के मंच से सीएम योगी ने ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की। अब उनका मानदेय 2500 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। इसके साथ ही, सरकार ने ग्राम प्रहरियों और उनके परिवारों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक की निःशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ देने का भी ऐतिहासिक निर्णय लिया है। पहले और अब के यूपी में बड़ा अंतर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक सकारात्मक बदलाव आया है और बरेली इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होंने याद दिलाया कि 2017 से पहले त्योहारों के दौरान उपद्रव और अशांति का माहौल रहता था, लेकिन आज लोग पूरी तरह सुरक्षित माहौल में हर्षोल्लास के साथ पर्व मना रहे हैं। आज मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और पूरे प्रदेश में उत्सव जैसा माहौल है। मुख्यमंत्री ने इस बदलाव का श्रेय जनता के विश्वास और शासन-प्रशासन के सामूहिक प्रयासों को दिया। गांव के 'सच्चे पहरेदार' हैं ग्राम प्रहरी - सीएम योगी ग्राम प्रहरियों की भूमिका की सराहना करते हुए सीएम योगी ने कहा कि वे गांव-गांव में रहकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम योगदान देते हैं। उन्होंने ग्राम प्रहरियों को गांव का "सीसीटीवी" बताते हुए कहा कि वे गांव की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और सूचना एकत्र कर अपने थानाध्यक्ष या दरोगा तक पहुंचाते हैं, जिससे समय रहते कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है। सरकार ने इसी संवेदनशीलता को देखते हुए मानदेय को 2500 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये करने का निर्णय लिया है। दिग्गजों की मौजूदगी इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले प्रदेशभर के कई ग्राम प्रहरियों को मंच पर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मंच पर अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, वन मंत्री अरुण कुमार, कैबिनेट मंत्री एवं राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह, सांसद छत्रपाल गंगवार, राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार और मेयर उमेश गौतम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Breaking: त्योहारी सीजन से पहले UPI यूजर्स को बड़ी राहत; यूपीआई ट्रांजेक्शन पर MDR शुल्क फिलहाल के लिए टला ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]