यूनिक समय, मथुरा। मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विजयनगर (महोली रोड) निवासी 15 वर्षीय छात्र हिमांशु गौतम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। छात्र 9 अक्टूबर 2026 की सुबह अपने घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा। परिजनों की शिकायत पर थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्कूल के लिए निकला था छात्र परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, 11वीं कक्षा का छात्र हिमांशु गौतम 9 अक्टूबर को सुबह लगभग 7:50 बजे रमनलाल शोरावाला इंटर कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकला था। जांच और स्टेशन के फुटेज खंगालने पर पता चला कि वह दुरुंतो एक्सप्रेस से दिल्ली पहुंचा, जहां सुबह 10:48 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते हुए देखा गया। परिजनों ने जताई चिंता, तलाश जारी छात्र की शारीरिक कद-काठी लगभग 5 फीट 9 इंच है। घर से निकलते समय उसने स्कूल ड्रेस पहनी थी, हालांकि रेलवे स्टेशन के फुटेज में वह काले रंग का लोअर और सफेद धारीदार हाफ शर्ट पहने तथा बैग ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। परिजनों के मुताबिक छात्र के पास अपना कोई व्यक्तिगत मोबाइल नहीं था। निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से बाहर निकलने के बाद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे परिजन बेहद चिंतित हैं। पुलिस प्रशासन ने दर्ज किया मामला मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ छात्र की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यदि किसी व्यक्ति को इस संदर्भ में कोई सूचना मिले तो वे परिजनों के संपर्क नंबरों 9193643201, 9761954761 या स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क कर सकते हैं। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Mathura: नगर निगम कार्यालय में आयोजित हुई ‘संभव’ जनसुनवाई; नगर आयुक्त ने सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]