Wed, Oct 14th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: महोली रोड निवासी 15 वर्षीय छात्र हिमांशु गौतम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता; पुलिस ने दर्ज किया मामला

by Tarun Bhardwaj • October 14, 2026
Himanshu Gautam, a 15-year-old student and resident of Maholi Road, has gone missing under suspicious circumstances

Mathura News: महोली रोड निवासी 15 वर्षीय छात्र हिमांशु गौतम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता; पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विजयनगर (महोली रोड) निवासी 15 वर्षीय छात्र हिमांशु गौतम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। छात्र 9 अक्टूबर 2026 की सुबह अपने घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा। परिजनों की शिकायत पर थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

स्कूल के लिए निकला था छात्र

परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, 11वीं कक्षा का छात्र हिमांशु गौतम 9 अक्टूबर को सुबह लगभग 7:50 बजे रमनलाल शोरावाला इंटर कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकला था। जांच और स्टेशन के फुटेज खंगालने पर पता चला कि वह दुरुंतो एक्सप्रेस से दिल्ली पहुंचा, जहां सुबह 10:48 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते हुए देखा गया।

परिजनों ने जताई चिंता, तलाश जारी

छात्र की शारीरिक कद-काठी लगभग 5 फीट 9 इंच है। घर से निकलते समय उसने स्कूल ड्रेस पहनी थी, हालांकि रेलवे स्टेशन के फुटेज में वह काले रंग का लोअर और सफेद धारीदार हाफ शर्ट पहने तथा बैग ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। परिजनों के मुताबिक छात्र के पास अपना कोई व्यक्तिगत मोबाइल नहीं था।

निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से बाहर निकलने के बाद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे परिजन बेहद चिंतित हैं।

पुलिस प्रशासन ने दर्ज किया मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ छात्र की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

यदि किसी व्यक्ति को इस संदर्भ में कोई सूचना मिले तो वे परिजनों के संपर्क नंबरों 9193643201, 9761954761 या स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क कर सकते हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura: नगर निगम कार्यालय में आयोजित हुई ‘संभव’ जनसुनवाई; नगर आयुक्त ने सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

महोली रोड निवासी 15 वर्षीय छात्र हिमांशु गौतम लापता मथुरा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल; SSP श्लोक कुमार ने तीन निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले चीन की आपत्ति पर भारत का दो टूक जवाब; “लद्दाख भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है” दिवाली से पहले सीएम योगी का बड़ा तोहफा; प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा यूपीआई ट्रांजेक्शन पर MDR शुल्क फिलहाल के लिए टला पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य पहुंचे मथुरा; चित्रगुप्त पीठ पर की पूजा-अर्चना ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में पीएम नरेंद्र मोदी ने रखा विकास का नया दृष्टिकोण