यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रदर्शन करने और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली की अदालत ने 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अदालत के आदेश के बाद दोनों को तिहाड़ जेल स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां सुरक्षा कारणों से सौरव दास को जेल नंबर 2 और आशुतोष रांका को जेल नंबर 4 की अलग-अलग बैरकों में रखा गया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद हुई कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह सीजेपी के सदस्य सौरव दास, आशुतोष रांका, आजिंक्य शिंदे और उनके 11 अन्य साथी एक निजी परिसर के रास्ते जंतर-मंतर पहुंचे। वहां मौजूद पुलिस बल द्वारा रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस घटना को लेकर पुलिस ने कुल 14 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एफआईआर दर्ज की है। घटना के संदर्भ में पुलिस ने कनॉट प्लेस थाने में बीएनएस (BNS) की धाराओं 223(ए), 332 और 61(2) के तहत तथा पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में धारा 221, 115(2), 132, 121(1) और 3(5) के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। अदालत का फैसला सार्वजनिक शांति भंग करने और गतिविधियों को देखते हुए आरोपियों को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजने के आदेश दिए। वहीं, इस मामले में तीसरे आरोपी आजिंक्य शिंदे को 5,000 रुपये के श्योरिटी बांड पर 6 महीने तक शांति बनाए रखने की शर्त के साथ जमानत दे दी गई है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Mathura News: महोली रोड निवासी 15 वर्षीय छात्र हिमांशु गौतम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता; पुलिस ने दर्ज किया मामला ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]