Sat, Oct 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: जिलाधिकारी सीपी सिंह ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण; नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील

by Tarun Bhardwaj • October 17, 2026
The District Magistrate inspected the polling booths

Mathura: जिलाधिकारी सीपी सिंह ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण; नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह (सीपी सिंह) ने आगामी चुनाव की तैयारियों और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का जायजा लेने के लिए शनिवार को बलदेव और महावन क्षेत्र के कई पोलिंग बूथों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वे महावन कस्बा, बलभद्र इंटर कॉलेज (बलदेव), अवेरनी और विकासखंड बलदेव परिसर पहुंचे। हालांकि, जब जिलाधिकारी अमीरपुर पोलिंग बूथ पर पहुंचे, तो वहां ताला लटका मिला, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों व बीएलओ को दिशा-निर्देश दिए।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सीपी सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों और पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची का अवलोकन जरूर करें। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके ऐसे सभी भारतीय नागरिक, जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, वे तुरंत अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क करें और फॉर्म-6 (Form-6) भरकर जमा करें ताकि उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकें।

एनसीसी कैडेट्स का जागरूकता अभियान

बलदेव के बलभद्र इंटर कॉलेज के निरीक्षण के दौरान एनसीसी कैडेट्स द्वारा चलाए जा रहे ‘मतदान जागरूकता अभियान’ की जिलाधिकारी ने सराहना की। उन्होंने उपस्थित प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया एवं मतदाता सूची से जुड़े सभी कार्यों को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए। कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

जिलाधिकारी के इस स्थलीय निरीक्षण अभियान के दौरान एडीएम प्रशासन अमरीश कुमार सिंह, एसडीएम महावन प्राजक्ता त्रिपाठी सहित तहसील और ब्लॉक स्तर के तमाम प्रमुख अधिकारी एवं राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Delhi: यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट; 2018 के मानहानि मामले में बढ़ीं मुश्किलें

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा के प्रसिद्ध ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे राष्ट्रीय संत मोरारी बापू भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला; जानें कैसे देखें फ्री लाइव स्ट्रीमिंग यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें; साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला; रूस से जुड़े प्रतिबंधों और टैरिफ से भारत को मिली बड़ी राहत उड़ने की क्षमता और रॉकेट जैसी रफ्तार के साथ नई टेस्ला रोडस्टर ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, भारत में बुकिंग शुरू मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर नौहझील क्षेत्र में वैगनआर कार से टकराई तेज रफ्तार बाइक मथुरा में जमीन विवाद में फायरिंग के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार अग्र महोत्सव में गायिका पलक मुच्छल के कार्यक्रम को लेकर हंगामा; पुलिस ने संभाला मोर्चा