Mon, Oct 19th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 77 के पास बस और अज्ञात वाहन में भिड़ंत; महिला की मौत और चार घायल

by Tarun Bhardwaj • October 19, 2026
Collision between a bus and an unidentified vehicle near milestone 77 on the Yamuna Expressway

Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 77 के पास बस और अज्ञात वाहन में भिड़ंत; महिला की मौत और चार घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जनपद के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। सुरीर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 77 के पास आगरा से नोएडा की ओर जा रही एक यात्री बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन से पीछे से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में बस सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक महिला यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई।

तड़के 4:50 बजे हुआ दर्दनाक हादसा

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार सुबह करीब 4:50 बजे माइलस्टोन 77 के समीप घटित हुई। तेज रफ्तार बस अपने मार्ग पर जा रही थी कि तभी अचानक आगे चल रहे अज्ञात वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सुरीर थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे की राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

महिला की इलाज के दौरान मौत

पुलिस और एक्सप्रेसवे की टीम ने एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को तत्काल नौहझील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया, जिनमें लखनऊ निवासी प्रेमचंद मौर्य, अजहर खान और प्रियंका मौर्य तथा दिल्ली निवासी लालमणि जायसवाल और उनकी पत्नी किरण कुमारी शामिल थीं, और अस्पताल में उपचार के दौरान दिल्ली निवासी किरण कुमारी ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार अभी जारी है।

सुरीर थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई

बाजना चौकी प्रभारी हरेंद्र तोमर ने बताया कि सुबह करीब 5:15 बजे टोल प्लाजा कंट्रोल रूम से दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना स्थल सुरीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत होने के कारण सुरीर थाना पुलिस ने आगे की वैधानिक कार्रवाई की।

हादसे के तुरंत बाद क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाकर यार्ड में खड़ा कराया गया। इसके साथ ही बस में सवार अन्य सुरक्षित यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस प्रशासन के त्वरित प्रयासों से यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात पूरी तरह से सुचारू करा दिया गया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Tech: बिना WhatsApp अकाउंट और ऐप के भी कर सकेंगे वीडियो कॉल; मेटा ने रोल आउट किया नया ‘गेस्ट कॉलिंग’ फीचर

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले 3 शूटर राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और अज्ञात वाहन में टक्कर, एक महिला की मौत और चार लोग घायल मथुरा के प्रसिद्ध ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे राष्ट्रीय संत मोरारी बापू भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला; जानें कैसे देखें फ्री लाइव स्ट्रीमिंग यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें; साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला; रूस से जुड़े प्रतिबंधों और टैरिफ से भारत को मिली बड़ी राहत उड़ने की क्षमता और रॉकेट जैसी रफ्तार के साथ नई टेस्ला रोडस्टर ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, भारत में बुकिंग शुरू मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर नौहझील क्षेत्र में वैगनआर कार से टकराई तेज रफ्तार बाइक