यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत एक ऐतिहासिक और रोमांचक जीत के साथ की है। क्राइस्टचर्च के मैदान पर खेले गए पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में अपने सबसे बड़े रन चेज (Successful Run Chase) का रिकॉर्ड बनाते हुए मेजबान कीवी टीम को हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड का विशाल स्कोर और मजबूत शुरुआत मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में 226 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला आसान नहीं था, लेकिन टीम ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से असंभव को संभव कर दिखाया। यह पहला मौका है जब टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में 210 या उससे अधिक रनों के टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा किया है। अभिषेक और संजू सैमसन की आधुंधार शुरुआत विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को युवा ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने बेहद तेज शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए महज कुछ ही ओवरों में 93 रनों की शानदार साझेदारी कर जीत की मजबूत नींव रखी। जिसमें अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए 12 गेंदों में 29 रनों की तेज पारी खेली और इसके बाद संजू सैमसन ने मोर्चा संभालते हुए 33 गेंदों में 67 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, इसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ाई और नंबर-3 पर उतरे तिलक वर्मा (6 रन) तथा ईशान किशन (1 रन) सस्ते में आउट हो गए, जिससे देखते ही देखते टीम इंडिया ने 122 के स्कोर तक अपने 4 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए और मैच रोमांचक मोड़ पर आ गया। कप्तान अय्यर और अक्षर की साझेदारी मिडिल ओवर्स में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के दबाव के बीच कप्तान श्रेयस अय्यर ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 24 गेंदों में 45 रनों की अहम साझेदारी हुई। अक्षर पटेल ने 14 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 42 रन बनाए। नमन धीर की तूफानी पारी ने दिलाई ऐतिहासिक जीत कप्तान अय्यर के आउट होने के बाद युवा खिलाड़ी नमन धीर ने क्रीज पर उतरकर अपने बल्ले का असली जौहर दिखाया। उन्होंने एक छोर से तेजी से रन बनाते हुए कीवी गेंदबाजों के दबाव को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। नमन धीर ने सिर्फ 15 गेंदों में नाबाद 42 रनों की मैच विनिंग पारी खेलकर भारत को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इस तूफानी पारी में उनके बल्ले से 5 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले। अब दोनों टीमों के बीच इस रोमांचक सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 24 अक्टूबर को इसी मैदान (क्राइस्टचर्च) पर खेला जाएगा, जहाँ भारतीय टीम अपनी बढ़त को मजबूत करने उतरेगी। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: India-Poland Relations: पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने भारत को बताया ‘उम्मीद की किरण’; पीएम मोदी की जमकर की तारीफ ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]