Fri, Oct 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Prabhas Birthday: प्रभास के जन्मदिन पर फैंस को मिला सरप्राइज; ‘फौजी’ का नया पोस्टर और ‘कल्कि 2’ का BTS वीडियो हुआ रिलीज

by Tarun Bhardwaj • October 23, 2026
Fans received a surprise on Prabhas's birthday

Prabhas Birthday: प्रभास के जन्मदिन पर फैंस को मिला सरप्राइज; ‘फौजी’ का नया पोस्टर और ‘कल्कि 2’ का BTS वीडियो हुआ रिलीज

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के ‘रिबेल स्टार’ प्रभास का क्रेज आज सिर्फ दक्षिण भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि हिंदी भाषी दर्शकों के बीच भी उनकी लोकप्रियता सातवें आसमान पर है। ‘बाहुबली’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद पैन इंडिया स्टार के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले प्रभास की फिल्मों का फैंस को हमेशा बेसब्री से इंतजार रहता है।

‘फौजी’ से लेकर ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2’ तक, अभिनेता की कई बड़ी फिल्में कतार में हैं। आज यानी 23 अक्टूबर को प्रभास के जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने उनके फैंस को एक के बाद एक कई शानदार तोहफे दिए हैं।

‘फौजी’ का नया और दमदार पोस्टर जारी

प्रभास के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ के निर्माताओं ने फैंस को एक खास तोहफा देते हुए फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। इस नए पोस्टर में आग की लपटों के बीच एक सुनहरा सिक्का नजर आ रहा है, जिस पर एक सैनिक की तस्वीर बनी है और यह सैनिक खुद प्रभास हैं। पोस्टर पर ‘ए बटालियन हू फाइट्स अलोन’ और ‘मोस्ट वॉन्टेड सिंस 1939’ जैसी लाइनें लिखी हुई हैं।

इसके साथ ही इसमें ‘फाइल नंबर 025’ का भी जिक्र किया गया है, जिसके रहस्य से पर्दा उठाने के लिए मेकर्स ने एक विशेष वीडियो जारी करने की बात कही है।

‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल का बीटीएस (BTS) वीडियो

एक तरफ जहां ‘फौजी’ के पोस्टर ने हलचल मचाई है, वहीं ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की टीम ने भी प्रभास के जन्मदिन पर एक रोमांचक बीटीएस वीडियो साझा किया है। इस 32 सेकंड के वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “भारतीय सिनेमा के सुपरहीरो, हर जनरेशन के चहेते और रिबेल स्टार प्रभास को जन्मदिन की बधाई।

हम आपके साथ एक और शानदार सिनेमाई सफर के लिए उत्साहित हैं।” वीडियो में क्रू मेंबर्स को ब्लू स्क्रीन सेट तैयार करते देखा जा सकता है, जिसके बाद स्क्रीन पर ‘भैरव की वापसी’ लिखा आता है और प्रभास अपने आइकॉनिक वाहन ‘बुज्जी’ पर सवार होते नजर आते हैं।

‘स्पिरिट’ से भी आ चुका है नया अपडेट

इससे पहले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने भी प्रभास स्टारर फिल्म ‘स्पिरिट’ का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी नई रिलीज डेट की घोषणा की थी। इस नए पोस्टर में प्रभास कैप और सनग्लासेस पहने हुए बेहद कूल अंदाज में नजर आए थे। निर्माताओं के अनुसार, अब यह फिल्म दिवाली के मौके पर 29 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

प्रभास के जन्मदिन पर सामने आए इन शानदार अपडेट्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Tech News: 1 जनवरी 2027 से WhatsApp और Telegram जैसे मैसेजिंग ऐप्स के लिए लागू होंगे कड़े सिम-बाइंडिंग नियम

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 जनवरी 2027 से व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप्स के लिए लागू होंगे कड़े सिम-बाइंडिंग नियम सोने की कीमतों में आई गिरावट; जानिए आपके शहर में 24K, 22K और 18K गोल्ड का भाव न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका; ईशान किशन मुकाबले से हुए बाहर एमएलसी चुनाव के लिए मथुरा में मतदान शुरू; 15 केंद्रों पर 17,363 मतदाता आज चुनेंगे अपने प्रतिनिधि मथुरा शहर में आज से शुरू हो रहा भव्य ‘ब्रज रज उत्सव’ 2026 पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने भारत को बताया ‘उम्मीद की किरण’; पीएम मोदी की जमकर की तारीफ भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 का सबसे बड़ा रन चेज कर दर्ज की शानदार जीत दिल्ली क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव और आशुतोष