Thu, Oct 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बसों और कैंटर में भीषण भिड़ंत; दो दर्जन से अधिक यात्री घायल

by Tarun Bhardwaj • October 29, 2026
Major collision involving two buses and a Canter on the Yamuna Expressway

Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बसों और कैंटर में भीषण भिड़ंत; दो दर्जन से अधिक यात्री घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जनपद के थाना मांट क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के माइलस्टोन 101 के समीप दो यात्री बसों और कांच से भरे कैंटर के बीच आपस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मांट थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा तड़के करीब 3:15 बजे नोएडा से आगरा जाने वाली लेन में घटित हुआ। कांच से लदा एक आयशर कैंटर आगरा की दिशा में जा रहा था, तभी पीछे से आ रही विश्वनाथ ट्रैवल्स की बस ने ओवरटेक करने के प्रयास में कैंटर में जोरदार टक्कर मार दी। इसके तुरंत बाद पीछे से आ रही ट्रैवल पॉइंट की एक अन्य बस भी अनियंत्रित होकर कैंटर से टकरा गई। इस बहु-वाहन भिड़ंत के कारण कांच से भरा कैंटर एक्सप्रेसवे पर ही पलट गया।

दो बसों और कैंटर की भीषण भिड़ंत में चांदनी पत्नी मेराज, आमिर पुत्र अफसर निवासी कश्मीरी गेट फिरोजाबाद, आजाद, वसीम पुत्र सलीम निवासी फिरोजाबाद और अजर बानो पत्नी साबिर सिद्दीकी समेत दो दर्जन से अधिक यात्री चोटिल एवं घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने जेपी ग्रुप और सरकारी एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज हेतु निकटतम अस्पताल भिजवाया।

दुर्घटना के पश्चात पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटवाकर मार्ग को पूरी तरह से साफ कराया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका। पुलिस प्रशासन के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है तथा परिजनों या पीड़ितों से तहरीर प्राप्त होने पर मामले में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: महोली गांव में विवाद के बाद गोलीबारी में युवक की मृत्यु; आरोपी अपने साथियों के साथ फरार, तलाश जारी

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

प्रधानमंत्री मोदी कल जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बसों और कैंटर में भीषण भिड़ंत महोली गांव में विवाद के बाद गोलीबारी में युवक की मृत्यु; आरोपी अपने साथियों के साथ फरार, तलाश जारी स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर; रेल मार्ग बाधित केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा; कैबिनेट ने 3 फीसदी महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी को दी मंजूरी रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर; रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट चक्रवात ‘अर्णब’ ने तटीय इलाकों में मचाया तांडव; आंध्र प्रदेश और ओडिशा में जनजीवन प्रभावित UP बना निवेश और औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र; सीएम योगी ने ‘वन ट्रिलियन डॉलर’ अर्थव्यवस्था का दोहराया संकल्प